Responsive Scrollable Menu

रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- “कांग्रेस हिंदू समाज को दक्षिण और उत्तर में बांटना चाहती है”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भगवान शिव और भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा भड़क गई है, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता , राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- कांग्रेस हिंदू समाज को दक्षिण और उत्तर में विभाजित करना चाहती है, वहीं तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी प्रांत और महिला-पुरुष के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।

कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भगवान शिव और भगवान राम के विषय में दिए गए एक विवादित बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है, डॉ त्रिवेदी ने कहा राहुल गांधी को नास्तिक कहते हुए अपने वक्तव्य की शुरुआत की , उन्होंने दावा किया-  2014 के चुनाव में ईश्वर के नाम की शपथ लेने वाले राहुल गांधी ने 2024 में ईश्वर के नाम की शपथ नहीं ली, बल्कि अंग्रेजी में शपथ ली, जिसमें ईश्वर का जिक्र नहीं था।

रेवंत रेड्डी के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार 

उन्होंने कहा राहुल गांधी की पार्टी के नेता तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के जुबली हिल उप चुनाव में  कांग्रेस के दिल का उद्घोष करते हुए कहा कि कांग्रेस मतलब मुसलमान, मुसलमान मतलब कांग्रेस, कांग्रेस की ताकत मुसलमान , मुसलमान की ताकत कांग्रेस, वो पूरी ताकत से हिन्दू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में है और ये कांग्रेस हिन्दू समाज को दक्षिण और उत्तर में विभाजित करना चाहती है जबकि तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी प्रांत और महिला-पुरुष के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।

‘Smash the Patriarchy’ पर BJP का तंज 

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के ‘Smash the Patriarchy’ पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘Smash the Patriarchy’ सिर्फ हिंदू समाज के लिए है और जैसे ही केरल का ग्रैंड मुफ्ती बोल देता है कि महिलाओं को तो तिजोरी में रखना चाहिए, ‘Smash the Patriarchy’ पर दहाड़ने-चिंघाड़ने वाले कांग्रेस के नेताओं के मुंह में दही जम जाती है।

भगवान को विभजित करना राजनीति का सबसे निकृष्टतम उदाहरण

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा भाषा , प्रान्त, जाति, महिला, पुरुष में विभाजन का प्रयास करने वाले लोग अब भगवानों को विभाजित करने की सीमा में तक आ गए हैं मुझे लगता है कि भारत में राजनीति करने के सबसे निकृष्टतम उदाहरणों में से एक है इसलिए मैं कांग्रेस के लिए कहना चाहूँगा – “अंग्रेजों ने हमको बांटा  फिर भी अपने देश की खातिर इन्होने हर परिवेश को बांटा कुर्सी के उद्देश्य की खातिर”

 

Continue reading on the app

सफर और ऑफिस दोनों के लिए तीन पावर बैंक जो दिन भर साथ दें, जानें किस मॉडल पर मिल रहा बेहतर ऑफर

स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को चार्ज करने के लिए नया पावर बैंक खरीदना चाहते हैं? Amazon पर boAt, Noise, URBN, Amazon Basics और Ambrane के पावर बैंक पर छूट मिल रही है. इनकी कीमत ₹949 से शुरू होती है. इस लिस्ट में 20,000mAh और 30,000mAh बैटरी क्षमता के साथ 22.5W से 65W तक फास्ट चार्जिंग वाले विकल्प शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Kabaddi Championship: भारत को म‍िला सेमीफाइनल का ट‍िकट, तंजान‍िया को 48-20 से हराया

Commonwealth Kabaddi Championship: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्‍थ कबड्डी चैंप‍ियनश‍िप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने अब तक ग्रुप चरण के अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं और गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच से पहले ही उसका शीर्ष पर रहना तय हो गया है.  Tue, 27 Oct 2026 23:29:19 +0530

  Videos
See all

The UK government wants you to stockpile, but why? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T20:30:37+00:00

Rule Changes From 1st November : ITR भरने वालों के लिए बड़ी खबर! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T21:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers