Responsive Scrollable Menu

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

हरियाणा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुजरात दौरे के पहले दिन करीब 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें रक्षा वस्त्र, तकनीकी वस्त्र, औद्योगिक मशीनरी, सौर ऊर्जा, सौंदर्य प्रसाधन और कचरे से ऊर्जा बनाने जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, सैनी के नेतृत्व में गुजरात गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की कंपनियों के संस्थापकों, प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठकें हुईं।

इन बैठकों में मौजूदा कारोबार के विस्तार, नई औद्योगिक इकाइयां लगाने और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा की गई। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद थे। बयान के मुताबिक, हरियाणा प्रतिनिधिमंडल के दौरे में किए गए समझौतों में रक्षा वस्त्र क्षेत्र में 5,000 करोड़ रुपये, तकनीकी वस्त्र में 2,000 करोड़ रुपये और औद्योगिक मशीनरी में 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश शामिल हैं।

इसके अलावा, सौर ऊर्जा और सौंदर्य प्रसाधन विनिर्माण क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये तथा कचरे से ऊर्जा बनाने के क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए भी समझौते हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों और उद्यमियों को हरसंभव सहायता देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि निवेश आकर्षित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। सैनी ने कहा कि राज्य में कारोबारी सुगमता में सुधार और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकार नीतिगत समर्थन, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, बेहतर संपर्क और एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से उद्योगों की स्थापना तथा विस्तार में मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने, तय समय में मंजूरी देने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने गुजरात के उद्योगपतियों और निवेशकों को अप्रैल 2027 में हरियाणा में आयोजित होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल समिट’ में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

गुजरात दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सूरत में आयोजित प्रवासी मिलन समारोह में हरियाणा के प्रवासी उद्यमियों और गुजरात के औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। सैनी ने कहा कि वाहन कलपुर्जों, मशीनरी, वस्त्र, रसायन, दवा, इलेक्ट्रॉनिक्स और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में दोनों राज्यों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

Continue reading on the app

22 अक्टूबर को रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव, जेल में बंद आजम खान से करेंगे मुलाकात

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर पहुंचेंगे और जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी, 25 की चमकी किस्मत, देखें किस टीम ने लगाया दांव

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो गया. ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन 25 को खरीदा गया. इसमें ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. Wed, 28 Oct 2026 23:51:14 +0530

  Videos
See all

Did Melania Trump broker a ceasefire in Ukraine? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T22:00:23+00:00

Iran America War Update : ईरान का नया हथियार, ट्रंप को अल्टीमेटम! | Iran US Conflict |Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T22:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers