Responsive Scrollable Menu

काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली:नरमुंड, चश्मा लगाकर आए संन्यासी, डमरू की गूंज, 3 लाख टूरिस्ट पहुंचे

जलती चिताएं, रोते-बिलखते लोग और चिता की राख से होली खेलते साधु-संन्यासी। यह नजारा इस समय काशी के मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिल रहा है। यहां शनिवार को मसाने की होली खेली जा रही है। कोई गले में नरमुंडों की माला डाले है, तो कोई डमरू की थाप पर नाचता दिखाई दे रहा है। घाट पर जश्न के बीच से शवयात्राएं भी गुजरती रहीं। रंग और चिता की राख में सराबोर होकर विदेशी पर्यटक भी झूमते नजर आए। शनिवार को मसाने की होली का रंगोत्सव डमरू वादन से शुरू हुआ। डमरू की गूंज के बीच साधु-संन्यासी मणिकर्णिका घाट पहुंचे और पूजन किया। भस्म, रंग, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किए। इसके बाद भस्म की होली खेली। मसाने की होली खेलने के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे हैं। आमतौर पर जिस चिता की राख से लोग दूरी बनाते हैं, आज उसी राख में लोग श्रद्धा और आस्था के साथ सराबोर नजर आ रहे हैं। मणिकर्णिका घाट से मसाने की होली की 5 तस्वीरें मसाने की होली के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

Continue reading on the app

धार्मिक कट्‌टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम पर हमला:घर में घुसकर चाकू से 14 वार किए, योगी बोले- बख्शा नहीं जाएगा

गाजियाबाद में मजहबी कट्‌टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। सलीम जमीन पर गिर पड़े। चीखने लगे। पकड़े जाने के डर से हमलावर उन्हें खून से लथपथ छोड़कर भाग निकले। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सलीम के बेटे और पत्नी को फोन कर बुलाया। पुलिस को सूचना दी। परिजन फौरन उन्हें पास के अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। यूट्यूबर के सीने, पेट, बाजू, गर्दन और पैर में 14 जख्म हैं। इस बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। हमलावरों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग कर धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सलीम से मिलने अस्पताल आ रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को उनके आवास पर रोक दिया गया। इस बीच CM योगी ने मामले का संज्ञान लेकर सख्त एक्शन के निर्देश दिए। कहा- कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। कानून अपना काम करेगा। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तविक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। उनके करीब 30 हजार सब्सक्राइबर हैं। 2.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। सलीम अब तक 180 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। चैनल के बायो में उन्होंने लिख रहा है- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं। घटना शुक्रवार को लोनी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला- बिना नंबर की बाइक से आए बदमाश स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। वे शुक्रवार को अपने ऑफिस में मौजूद थे। सुबह 9 बजे बिना नंबर की बाइक से दो हमलावर हेलमेट पहनकर आए। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शरीर से खून बहने लगा। बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा- सलीम दर्द से कराह रहे थे। परिजनों को बुलाया। वो सलीम को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। सलीम के बेटे उस्मान ने बताया- सुबह पापा अपने ऑफिस में अकेले बैठे थे। तभी दो अज्ञात युवक आए और चाकू मारकर भाग गए। उसने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर पर हमला कराने का आरोप लगाया है। मुस्लिम धर्म छोड़ दिया था, खुलकर बयानबाजी करते थे आसपास के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सलीम पहले मुस्लिम धर्म मानते थे। वह मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म छोड़ दिया था। फिलहाल उन्होंने कोई धर्म नहीं अपनाया था। वह धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते करते थे। उन्होंने अपने घर पर तिंरगा झंडा भी लगा रखा है। उनके एक बेटा उस्मान और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ जीटीवी अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिंकी चौधरी से बात कर घटना की जानकारी ली। उन्हें पुलिस से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब मामला शांत हुआ। पिंकी चौधरी ने कहा- सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुके हैं। वो कटटर हिंदू हैं। मुस्लिम धर्म की कुरीतियों पर खुलकर बोलते हैं। कुछ लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आती हैं, इसलिए हमला कराया गया है। ये सुनियोजित साजिश है। पुलिस को हमलावरों का एनकाउंटर करना चाहिए। पुलिस ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को नजरबंद किया इस बीच महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि सुबह-सुबह सलीम से मिलने GTB अस्पताल जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। डासना थाने की पुलिस उनके आवास पर पहुंची ओेर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इससे भड़के यति नरसिंहानंद गिरि की पुलिस से कहासुनी हुई। उन्होंने थोड़ी देर बाद वीडियो बनाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। कहा कि सलीम ने हिंदुओं के लिए काम किया है। वह नकली हिंदू नहीं है। मैं सलीम भाई से मिलने जरूर जाऊंगा। पुलिस मुझे नजरबंद नहीं कर सकती। जो भी सामने आएगा या तो खुद मर जाऊंगा या उन्हें मार दूंगा। यूट्यबर चैनल पर लिखा- तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का फैसला किया सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तविक 0007' के नाम से चैनल पर बायो में उन्होंने लिख रहा हैं- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं, जिसने वर्षों तक इस्लामी विचारधारा को समझने, परखने और बाद में तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। यह मंच उन सभी के लिए है जो सवाल पूछने से नहीं डरते। चाहे वह भगवान के अस्तित्व से जुड़ा हो, इस्लामी ग्रंथों की प्रामाणिकता से या फिर इस्लामी संस्थाओं के सामाजिक प्रभाव से। एसीपी लोनी बोले- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार ACP सिद्धार्थ गौतम ने बताया- परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अब तक दो अज्ञात हमलावरों का पता चला है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। ------------- ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

J&K की ऐतिहासिक Ranji Trophy जीत पर CM Omar Abdullah का बड़ा ऐलान, टीम को मिलेंगे 2 करोड़

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने शनिवार को कर्नाटक को हराकर जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक पहले रणजी ट्रॉफी खिताब की सराहना की। 2025-26 सीज़न के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने जीत हासिल की। पारस डोगरा के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर टीम ने 67 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए मजबूत टीम कर्नाटक को हराया। अपने पहले रणजी फाइनल में खेलते हुए, जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रनों की विशाल बढ़त के दम पर खिताब जीता। यह बढ़त आठ बार की चैंपियन कर्नाटक टीम के लिए नामुमकिन साबित हुई, जिसकी कप्तानी देवदत्त पडिक्कल कर रहे थे।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में भूचाल! Babar Azam होंगे Playing XI से बाहर? Sri Lanka से करो या मरो का मैच


एक पोस्ट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि उन्होंने कर दिखाया। जम्मू-कश्मीर को बधाई। उनकी जीत के बाद, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने रणजी ट्रॉफी में टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए, घरेलू मैदान पर कर्नाटक के खिलाफ शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। इसे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए, उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे क्षेत्र को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है। हाल ही में अधिसूचित उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नियमों के तहत खिलाड़ियों को सरकारी नियुक्तियों का भी लाभ मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने जम्मू-कश्मीर की जीत की सराहना करते हुए पारस डोगरा के सशक्त नेतृत्व और औकिब नबी की गेंदबाज़ी के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। धवन ने एक पोस्ट में लिखा कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण। विश्वास, पारस डोगरा के सशक्त नेतृत्व और औकिब नबी के गेंदबाज़ी के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता गया पहला रणजी ट्रॉफी खिताब। शुभम पुंडीर, यावर हसन, क़मरन इकबाल, साहिल लोत्रा, अब्दुल समद और पूरी टीम का बड़ा योगदान रहा। गर्व का क्षण।

इस ऐतिहासिक जीत की नींव पहले दो दिनों में ही पड़ गई थी जब जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने अटूट अनुशासन का परिचय दिया। शुभम पुंडीर की शानदार 121 रनों की पारी और यावर हसन (88 रन), कप्तान पारस डोगरा (70 रन), अब्दुल समद (61 रन), कन्हैया वधवान (70 रन) और साहिल लोत्रा ​​(72 रन) के योगदान से जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।  जम्मू-कश्मीर के दबदबे के बावजूद, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 34.1 ओवर में 5/98 के आंकड़े दर्ज किए और कर्नाटक के एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने प्रभावित किया।
 

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: दिग्गज Karnataka को पछाड़ Jammu-Kashmir बना नया चैंपियन, रचा इतिहास


केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल और करुण नायर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी टीम होने के बावजूद, कर्नाटक स्कोरबोर्ड के दबाव में बिखर गई। केवल मयंक अग्रवाल ने 160 रनों की साहसी पारी खेलकर कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन उनका प्रयास व्यर्थ साबित हुआ। कर्नाटक की टीम 293 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे जम्मू और कश्मीर को 291 रनों की विशाल बढ़त मिल गई।

Sat, 28 Feb 2026 16:41:35 +0530

  Videos
See all

ईरान में 36 लड़कियों की मौत! | #alikhamenei #iranisraelwar #netanyahu #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T11:39:35+00:00

इजराइल के हमले में ईरान में 24 की मौत | #alikhamenei #iranisraelwar #netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T11:40:24+00:00

Rising Bharat Summit 2026 | Bharat's Encryption Theorem: AI, Capital & Capability | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T11:40:07+00:00

Israel Attack on Iran: ईरान पर इजराइल का घातक हमला | Netanyahu | Khamenei | War Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T11:37:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers