CAIT Tech Connect: Praveen Khandelwal ने व्यापारियों को चेताया-'फ्री बर्गर के चक्कर में उड़े लाखों'
नई दिल्ली में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित ‘टेक कनेक्ट फॉर ट्रेडर्स एंड एमएसएमई’ सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान देश के खुदरा व्यापारियों और एमएसएमई सेक्टर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कैट (CAIT) और नैस्कॉम (NASSCOM) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. संसद सदस्य प्रवीण खंडेलवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जीडीपी में नॉन-कॉर्पोरेट सेक्टर का 44 से 47 प्रतिशत योगदान है। देश के 9 करोड़ से अधिक खुदरा व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जोड़ना बेहद जरूरी है, जिससे उनकी इन्वेंट्री मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स लागत और कंप्लायंस में सुधार होगा। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों को बढ़ते साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के खतरों से आगाह किया। उन्होंने अहमदाबाद के एक व्यापारी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे 'मुफ्त' के लालच और फर्जी लिंक के जरिए लाखों रुपये की ठगी हो जाती है। खंडेलवाल ने जोर देकर कहा कि तकनीक अपनाने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल मिशन बड़े शहरों तक सीमित न रहकर टियर-2, टियर-3 शहरों और पटरी दुकानदारों तक पहुंचेगा. CAIT Tech Connect: Praveen Khandelwal बोले- देश के 9 करोड़ व्यापारियों तक पहुंचेगा AI और टेक | Delhi #CAIT #NASSCOM #PraveenKhandelwal #JitinPrasada #MSME #DigitalIndia #ArtificialIntelligence #CyberSecurity #IndianTraders #ViksitBharat2047 ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
पॉडकास्ट में अनाया बांगर से पूछा गया शादी का सवाल, जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में!
पॉडकास्ट में अनाया बांगर से पूछा गया शादी का सवाल, जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Samacharnama










