Responsive Scrollable Menu

Veg Sevai Upma: नाश्ते में ट्विस्ट लाना है तो बनाएं वेजिटेबल सेवई उपमा, स्वाद की सब करेंगे तारीफ

Veg Sevai Upma: सुबह की भागदौड़ में अगर ऐसा नाश्ता मिल जाए जो मिनटों में तैयार हो जाए और पेट भी हल्का रखे, तो दिन की शुरुआत शानदार हो जाती है। वेजिटेबल सेवई उपमा ऐसा ही एक विकल्प है, जो स्वाद, पोषण और आसान विधि तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

सूजी या मैदे से बनी सेवई में जब ताजी सब्जियों का तड़का लगता है, तो यह साधारण डिश भी खास बन जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद आने वाला यह ब्रेकफास्ट ऑप्शन वजन संतुलन और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

वेजिटेबल सेवई उपमा के लिए सामग्री

  • 1 कप भुनी हुई सेवई (वर्मिसेली)
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1/2 कप बारीक कटी गाजर
  • 1/2 कप मटर
  • 1/4 कप शिमला मिर्च कटी हुई
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा नींबू
  • हरा धनिया सजावट के लिए

वेजिटेबल सेवई उपमा बनाने का तरीका

वेजिटेबल सेवई उपमा एक स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट डिश है। इसे तैयार करने के लिए अगर आप सादी सेवई ले रहे हैं तो सबसे पहले एक कड़ाही में धीमी आंच पर बिना तेल के हल्का सुनहरा होने तक भून लें। पहले से भुनी हुई सेवई इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह स्टेप छोड़ सकते हैं।

सही तरीके से भुनी सेवई उपमा को अलग-अलग दानेदार बनाती है और चिपकने नहीं देती। अब कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें राई डालें और चटकने दें। फिर करी पत्ते और हरी मिर्च डालें। अब प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालें।

Suji Halwa Recipe: मीठा खाने का मन है तो फटाफट बनाएं सूजी का हलवा, 10 मिनट में होगा तैयार

Water Bottle: फ्रिज के लिए पानी की बोतल इस्तेमाल करनी हैं? इस तरीके से करें क्लीन, रहेंगी बैक्टीरिया फ्री!

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Skin Care: स्ट्रॉबेरी से बने फेस पैक से चेहरे का बढ़ेगा ग्लो! इस तरीके से बनाकर करें इस्तेमाल, सब करेंगे तारीफ

सब्जियों को 2-3 मिनट तक हल्का नरम होने तक पकाएं, ताकि उनका क्रंच और पोषण बना रहे। अब इसमें हल्दी और नमक डालें। अच्छे से मिलाकर 2 कप पानी डाल दें। पानी में उबाल आने दें। उबाल आते ही गैस की आंच मध्यम कर दें।

उबलते पानी में धीरे-धीरे सेवई डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें। ढक्कन लगाकर 3-4 मिनट तक पकाएं। जब पानी पूरी तरह सूख जाए और सेवई नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। 

ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और हरा धनिया डालकर हल्का मिलाएं। गरमागरम वेजिटेबल सेवई उपमा तैयार है। इसे नारियल की चटनी या सादा दही के साथ परोस सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

मार्च 2026 में त्योहारों की भरमार, जानिए किस दिन पड़ेगा कौन-सा पर्व

March 2026 Festival List: मार्च 2026 का महीना कई प्रमुख त्योहारों और व्रतों से भरा रहेगा. होली, चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और चैती छठ जैसे कई बड़े पर्व इस महीने पड़ रहे हैं, जो श्रद्धा और उत्साह का माहौल बनाए रखेंगे. आइए जानते है किस दिन कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा.

The post मार्च 2026 में त्योहारों की भरमार, जानिए किस दिन पड़ेगा कौन-सा पर्व appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: West Indies के खिलाफ 'Quarter Final' में Team India की अग्निपरीक्षा, गेंदबाजी बनी चिंता

भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी परिस्थितियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल जैसे सुपर आठ के मैच में उसे इस विभाग में अपना बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वेस्टइंडीज की दक्षिण अफ्रीका से हार और भारत की जिम्बाब्वे पर जीत ने ग्रुप एक के सुपर आठ के इस मैच को दोनों टीम के लिए करो या मरो जैसा बना दिया है। इसलिए अब दोनों टीम कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और ऐसे में ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

 जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया

इस मैच के विजेता को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बल्लेबाज सही समय पर लय में लौट आए हैं और अब गेंदबाजों की बारी है। पिछले मैच में शीर्ष क्रम में वापसी करने वाले संजू सैमसन सहित चोटी के सभी छह बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया। संजू ने केवल 24 रन बनाए, लेकिन उन्होंने शुरू में ही रन गति तेज कर दी जिसका बाकी बल्लेबाजों पर सकारात्मक असर पड़ा। उनके आक्रामक रवैये ने अभिषेक शर्मा के हौसले को बुलंद किया, जिनका इस टूर्नामेंट में पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 15 था, जो उन्होंने लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद बनाया था।

अभिषेक ने अर्धशतक लगाकर शानदार वापसी की तो तिलक वर्मा ने नंबर छह की अपनी नई भूमिका में नए इरादे के साथ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 44 रन बनाए। भारत ने चार विकेट पर 256 रन बनाए जो इस टी20 विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे बिना किसी चिंता के ईडन गार्डन्स पहुंचे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अपने पुराने फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं। यह रहस्यमयी स्पिनर अपनी लेंथ को सही ढंग से नियंत्रित करने में विफल रहा है और ऐसा लगता है कि वह बहुत ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। चक्रवर्ती के नहीं चल पाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को नुकसान हुआ।

  वरुण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज्यादातर शॉर्ट पिच गेंदें की

चक्रवर्ती ने उस मैच में चार ओवर में 47 रन लुटा दिए थे। वरुण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज्यादातर शॉर्ट पिच गेंदें की और जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ फुल लेंथ गेंद करने की कोशिश की तब भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इस मैच में अनुभवी सिकंदर रजा ने उन्हें निशाने पर रखा। वरुण ने इस मैच में चार ओवरों में 35 रन दिए। यह देखना बाकी है कि टीम प्रबंधन चक्रवर्ती को अंतिम एकादश में बनाए रखता है या बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल करता है। कुलदीप ने वर्तमान टूर्नामेंट में अभी तक केवल एक मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) खेला है। वरुण और कुलदीप दोनों ने अपने आईपीएल करियर के अधिकतर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इसी मैदान पर खेले हैं और वे यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। चक्रवर्ती ने हालांकि यहां अधिक मैच खेले हैं। एक और चिंता ऑलराउंडर शिवम दुबे का गेंदबाजी में अनियमित प्रदर्शन है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दुबे ने सिर्फ दो ओवरों में 46 रन लुटाए, जिसमें 10 गेंदों के एक ओवर में चार वाइड और दो नोबॉल शामिल थीं। मुख्य कोच गौतम गंभीर का ऑलराउंडर के प्रति आकर्षण जगजाहिर है, लेकिन ईडन पिच पर दुबे की मध्यम गति की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के सामने उलटी पड़ सकती है।

ईडन गार्डन की पिच पर थोड़ी घास होने की संभावना को देखते हुए बुमराह, अर्शदीप और पंड्या की तेज गेंदबाजी तिकड़ी को कुछ मदद मिलनी चाहिए। वेस्टइंडीज ने इस टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी रणनीति स्पष्ट है। शुरू में कुछ सतर्क होकर खेलना और बाद में बेखौफ अंदाज में आक्रमण करना। अपनी इस रणनीति के कारण उसे लगातार पांच मैच में जीत मिलीं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उसकी जीत का सिलसिला रोक दिया। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में गहराई है और इसका नमूना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ देखने को मिला जब नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे रोमारियो शेफर्ड के नाबाद अर्धशतक लगाया।

 

शिमरोन हेटमायर का नंबर तीन पर आना भी बड़ा सकारात्मक फैसला साबित हुआ है। ईडन गार्डन की सूखी पिच को देखते हुए वेस्टइंडीज बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकता है।

टीम इसप्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स। मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम सात बजे।

Sat, 28 Feb 2026 12:47:10 +0530

  Videos
See all

Iran पर एक साथ कई अटैक #shorts #shortsviral #israelattackiran #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:12:56+00:00

Pakistan Afghanistan Conflict: Donald Trump ने की Pakistan PM और Asim Muneer की तारीफ, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:08:50+00:00

Israel Attacks Iran News: हमले को लेकर इजरायल का बड़ा बयान | Netanyahu | Khamenai | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:09:36+00:00

Israel ने पूरे दम से किया हमला #shorts #shortsviral #israelattackiran #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:14:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers