Responsive Scrollable Menu

28 October History: Microsoft सह-संस्थापक Bill Gates का जन्मदिन और कई ऐतिहासिक घटनाएं

बिल गेट्स का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 28 अक्टूबर, 1955 को वाशिंगटन में जन्मे बिल ने वर्ष 1975 में पाल एलन के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की। तब कौन जानता था कि एक दिन यह दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी बन जाएगी और गेट्स पर्सनल कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रान्ति के अग्रदूत बनेंगे।

उनकी तरक्की की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 32 साल पूरे होने के पहले ही 1987 में उनका नाम अरबपतियों की फ़ोर्ब्स सूची में आ गया और कई साल तक वह इस सूची में पहले स्थान पर रहे। अथाह धन होने के बावजूद बेहद सामान्य और सहज जीवन बिताने वाले बिल गेट्स अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा धर्मार्थ कार्यों एवं समाज सुधार पर खर्च करते हैं। उन्होंने दो किताबें भी लिखीं हैं, द रोड अहेड और बिजनेस @ स्पीड ऑफ़ थॉट्स।

देश दुनिया के इतिहास में 28 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1538: अमेरिका में पहला विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिडैड सैंटो टॉमस डी एक्विनो, सैंटो डोमिंगो में स्थापित किया गया। 1867: स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म। 1886 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवलैंड ने फ्रांस की जनता की तरफ से अमेरिकी जनता को तोहफे के तौर पर मिले ‘‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’’ को राष्ट्र को समर्पित किया।

1914 : अमेरिका के चिकित्सा विज्ञानी जोनास एडवर्ड साल्क का जन्म, जिन्होंने पोलियो की पहली सुरक्षित और कारगर दवा ईजाद की। 1955 : पेप्सिको की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूयी का जन्म। 1955 : अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध कंप्यूटर प्रोग्रामर और उद्यमी बिल गेट्स का जन्म।

1962: क्यूबा का मिसाइल संकट हल होने से विश्व ने राहत की सांस ली। 1971: ग्रेट ब्रिटेन ने प्रोस्परो का प्रक्षेपण किया। यह एक्स-3 उपग्रह श्रृंखला का पहला उपग्रह था।

2009 : पाकिस्तान के पेशावर शहर में आत्मघाती बम हमले में 117 लोगों की मौत, 213 घायल हुए। 2012 - सीरिया में संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये। 2018: जायर बोल्सोनारो 5.7 करोड़ वोट हासिल कर ब्राजील के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार फर्नांडो हेडेड दूसरे स्थान पर रहे। 16 साल में पहली बार वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार को नहीं मिली जीत। 2021: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में 25 दिन जेल में बिताने के बाद बंबई उच्च न्यायालय ने जमानत दी।

2022: उद्योगपति एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली। भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार अधिकारियों को हटाया। 2023: गुजरात के सूरत शहर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात सदस्य अपने घर में मृत पाए गए।

2024: ब्रिटेन में 172 साल के इतिहास में सबसे कम प्रजनन दर (प्रति महिला 1.44 बच्चे) दर्ज की गई।

Continue reading on the app

गौतम बुद्ध नगर में लगेंगे 4 बड़े ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर! 1710 करोड़ की इन 4 GCC परियोजनाओं को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने गौतम बुद्ध नगर में चार कंपनियों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में 1,709.84 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है

Continue reading on the app

  Sports

वनडे सीरीज से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो नितीश रेड्डी पर आया बड़ा अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रहे वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी भी अब सीरीज में सिर्फ एक ही मैच में खेलेंगे. वहीं, प्रसिद्ध की जगह किसी नए रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया गया है. Fri, 30 Oct 2026 10:37:00 +0530

  Videos
See all

Jamia Protest News: जामिया प्रदर्शन खत्म, छात्रों ने मनाया जश्न #shortvideo #jamianews #delhiprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:30:39+00:00

INDIA Bloc Chalo Delhi Rally: इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली, Sonia Gandhi को चिट्ठी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T04:33:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers