Responsive Scrollable Menu

ENG vs NZ: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सिकंदर रजा को पछाड़कर की शेन वॉटसन की बराबरी

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 49वां मुकाबला खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाने पर तलवार लटक गई है. न्यूजीलैंड की इस हार का फायदा अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज कर उठा सकती है. 

विल जैक्स ने नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में ऑलराउंडर विल जैक्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जैक्स ने इस मुकाबले में पहले गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद जब टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए रनों की जरूरत थी, तब जैक्स ने बल्ले से 18 बॉल में 4 चौके और 1 छ्क्के के साथ 32 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन 4 बार ऐसा कर चुके हैं. इस सिकॉर्ड को अपने नाम कर विल जैक्स ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर राज को पीछे छोड़ दिया है. रजा ने 2022 वर्ल्ड कप में 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया था. 

एक टी20 वर्ल्ड एडिशन में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

  • 4 - शेन वॉटसन 2012 में
  • 4 - विल जैक्स 2026* में
  • 3 - सिकंदर रज़ा 2022 में

ये भी पढ़ें : PAK vs SL: पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे बनाएगा जगह, जानिए क्या है पूरा सिनेरियो

Continue reading on the app

एक हफ्ते में कितनी बार पी सकते हैं शराब जानें एक्सपर्ट्स की राय

कई लोग यह मानते हैं कि हफ्ते में एक बार शराब पीना सुरक्षित है, लेकिन सच यह है कि कभी-कभी की गई शराब पीने की आदत भी शरीर पर असर डाल सकती है। यह असर शरीर के हर अंग पर नहीं, बल्कि यह व्यक्ति की उम्र, सेहत, लाइफस्टाइल और पीने की मात्रा पर निर्भर करता …

The post एक हफ्ते में कितनी बार पी सकते हैं शराब जानें एक्सपर्ट्स की राय appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy 2026: Jammu-Kashmir इतिहास रचने के करीब, पहली Trophy से बस एक कदम दूर Team

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर रणजी टीम की सराहना की, जो अपने पहले रणजी ट्रॉफी खिताब के करीब पहुंच चुकी है। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने भी टीम की सफलता की प्रशंसा करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया। जम्मू-कश्मीर वर्तमान में हुबली क्रिकेट ग्राउंड में केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ खेल रहा है। पांचवें दिन तीसरी पारी में 500 से अधिक रनों की बढ़त बनाने के बाद, जम्मू-कश्मीर ने यह सुनिश्चित कर लिया है कि अब वे मैच नहीं हारेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: UN में India के करारे जवाब ने Pakistan और उसके तोते OIC को दिखाया आईना, बगलें झाँकने लगा Islamabad


पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कई लोगों को टीम की जीत की संभावनाओं पर संदेह था, लेकिन उनकी यह यात्रा साबित करती है कि आत्मविश्वास ही सब कुछ तय करता है।उन्होंने टीम की प्रतिभा पर भरोसा जताने के लिए उनकी सराहना की और सहायक कर्मचारियों और इसमें शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। टीम के ट्रॉफी जीतकर घर लौटने की उम्मीद जताते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसी सफलता नई पीढ़ी के लिए आदर्श बनेगी और इस क्षेत्र के और अधिक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत से लोगों को लगा था कि यह संभव नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि इससे पता चलता है कि आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मुझे लगता है कि जम्मू और कश्मीर की टीम ने खुद पर, अपनी क्षमताओं पर भरोसा किया और सहायक कर्मचारियों, उनके आसपास की पूरी टीम ने अद्भुत काम किया है। हमें उम्मीद है कि वे ट्रॉफी अपने साथ घर लाएंगे... सफलता से नई पीढ़ी के आदर्श बनेंगे... हम जम्मू और कश्मीर के लोगों को भारतीय जर्सी पहनकर देश के लिए खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे थे।
 

इसे भी पढ़ें: Geneva में भारतीय डिप्लोमैट Anupama Singh ने Pakistan की बोलती करी बंद, कहा- हमारा J&K बजट आपके IMF पैकेज से दोगुना


दूसरी ओर, सुरिंदर कुमार चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने के इस अवसर को इस क्षेत्र और इसके खिलाड़ियों के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत जम्मू और कश्मीर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा और केंद्र शासित प्रदेश के महत्वाकांक्षी युवा एथलीटों को प्रेरित करेगा।
Sat, 28 Feb 2026 12:34:17 +0530

  Videos
See all

Israel Attacks Iran News: ईरान का भयंकर जवाब, इजरायल पर 70 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:45:31+00:00

Iran Massive Attack on Israel LIVE: ईरान ने इजरायल पर कर दी मिसाइलों की बौछार | America | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:42:42+00:00

Israel Big Attacks on Iran Updates:ईरान और अमेरिका के बीच आर-पार की जंग शुरू!Khamenei! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:43:33+00:00

Iran Israel Conflict LIVE: 'ईरान को हथियार डालने ही होंगे' | Benjamin Netanyahu | America | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:44:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers