Responsive Scrollable Menu

भारत में प्लास्टिक के नोटों को लेकर आया RBI का अपडेट, बताया कब तक हो सकते हैं जारी

भारत में जल्द ही प्लास्टिक यानी पॉलीमर करेंसी नोट देखने को मिल सकते हैं.  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया है कि अगर पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल सफल रहता है, तो अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में यानी तीमाही में इन्हें चलन में लाने की योजना है. 

मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. फिलहाल 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों का परीक्षण किया जाएगा. ट्रायल के नतीजों के आधार पर इनके नियमित इस्तेमाल पर फैसला लिया जाएगा.

क्यों लाए जा रहे हैं प्लास्टिक करेंसी नोट?

आरबीआई के अनुसार, पॉलीमर नोटों को लाने का मुख्य उद्देश्य करेंसी की उम्र बढ़ाना और बार-बार नोट बदलने की जरूरत को कम करना है. मौजूदा कागजी नोटों की तुलना में पॉलीमर नोट ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं.

विशेष रूप से 10 रुपये और 20 रुपये जैसे छोटे मूल्य के नोटों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. रोजमर्रा के लेन-देन में ज्यादा हाथ बदलने के कारण ये नोट जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में पॉलीमर नोट लंबे समय तक चल सकते हैं और करेंसी प्रबंधन का खर्च भी कम हो सकता है.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कम मूल्य वाले नोटों के लिए पॉलीमर तकनीक ज्यादा उपयोगी साबित हो सकती है, क्योंकि इनकी खपत और इस्तेमाल की गति अधिक होती है.

सरकार ने दी फील्ड ट्रायल की मंजूरी

केंद्र सरकार ने हाल ही में आरबीआई के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें 10 रुपये और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर नोटों के फील्ड ट्रायल की बात कही गई थी.

इस प्रक्रिया के तहत भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने ट्रायल नोटों की छपाई के लिए जरूरी पॉलीमर सबस्ट्रेट की व्यवस्था शुरू कर दी है. हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि अभी सभी कागजी नोटों को पॉलीमर नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है. यह कदम केवल परीक्षण के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि भारतीय परिस्थितियों में इन नोटों की उपयोगिता और मजबूती को परखा जा सके.

कागज की जगह प्लास्टिक नोट कितने अलग होंगे?

भारत में फिलहाल कॉटन आधारित पेपर पर करेंसी नोट छापे जाते हैं. इसके विपरीत पॉलीमर नोट विशेष प्रकार के प्लास्टिक सबस्ट्रेट से तैयार किए जाते हैं.

इन नोटों की खासियत यह है कि ये पानी, गंदगी और सामान्य टूट-फूट से ज्यादा सुरक्षित रहते हैं. हालांकि शुरुआत में इन्हें बनाने की लागत कागजी नोटों से अधिक हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक चलने की वजह से कुल खर्च कम होने की संभावना रहती है. कम नोट खराब होने से नए नोटों की छपाई, परिवहन और वितरण पर होने वाला खर्च भी घट सकता है.

दुनिया के कई देशों में पहले से इस्तेमाल

पॉलीमर बैंकनोट दुनिया के कई देशों में पहले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया वर्ष 1988 में पॉलीमर नोट जारी करने वाला पहला देश बना था. इसके बाद ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम समेत 60 से अधिक देशों ने इस तकनीक को अपनाया है.

अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार, पॉलीमर नोटों की उम्र सामान्य कागजी नोटों से अधिक होती है. इससे नोटों को बार-बार बदलने की जरूरत कम होती है और पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव भी घट सकता है.

क्या बंद हो जाएंगे पुराने कागजी नोट?

आरबीआई ने साफ किया है कि पॉलीमर नोट आने के बाद मौजूदा कागजी करेंसी तुरंत बंद नहीं होगी. नए पॉलीमर नोट शुरुआत में पुराने नोटों के साथ ही चलेंगे.

फील्ड ट्रायल का उद्देश्य केवल यह जांचना है कि भारतीय मौसम, इस्तेमाल और बैंकिंग व्यवस्था में पॉलीमर नोट कितना बेहतर प्रदर्शन करते हैं. अगर परीक्षण सफल रहता है, तो आने वाले समय में 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर नोट नियमित रूप से जारी किए जा सकते हैं. भारत में करेंसी प्रबंधन को आधुनिक बनाने की दिशा में यह कदम एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें - यूपीआई पर एमडीआर लागू करने का प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में, लेकिन डिजिटल भुगतान व्यवस्था की लागत किसी को वहन करनी होगी: आरबीआई गवर्नर

Continue reading on the app

UP Vidhansabha Session: सपा विधायकों के रवैये पर भड़के स्पीकर Satish Mahana | CM Yogi | Akhilesh

UP Vidhansabha Session: सपा विधायकों के रवैये पर भड़के स्पीकर Satish Mahana | CM Yogi | Akhilesh #SatishMahana #UPAssembly #UPVidhanSabha #UPPolitics #AssemblySession #vidhansabha उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामे को लेकर स्पीकर सतीश महाना नाराज नजर आए, सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामे पर उन्होंने विधायकों को सख्त संदेश दिया,आखिर विधानसभा में ऐसा क्या हुआ कि सतीश महाना भड़क गए, देखिए पूरी खबर.. news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, arvind kejriwal pm residence march, ram mandir donation controversy, income tax amendment bill 2026, uttar pradesh weather, sheikh hasina audio live briefing, meta algorithm scrutiny india, supreme court judges retirement age, social media ban for minors india, imd heavy rainfall alert, pakistan political unrest 2026, meerut kanwariya ground report news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP             https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                   https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया की सीरीज में जुड़े 3 नए मैच, इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में आएंगे काम

भारतीय टीम ने इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उसे एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी खेलना है. मगर अब ये दौरा सिर्फ 2 हफ्ते का न रहकर करीब 3 हफ्ते तक बढ़ गया है क्योंकि 2 मैच भी जुड़ गए हैं Fri, 07 Aug 2026 00:24:09 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Live Speech: 'ST समाज सिर्फ वोट बैंक नहीं', विपक्ष पर योगी का सीधा हमला | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T23:00:31+00:00

Punjab Election से पहले Harbhajan Singh ने CM Bhagwant Mann पर साधा निशाना.. दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:56:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers