Responsive Scrollable Menu

आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा और युवा कल्याण की योजनाओं को भी बजट में जगह

उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण और युवाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं. सरकार ने अटल आयुष्मान योजना और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए कुल 225 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया है. अनुपूरक बजट में आम जनता को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये तथा राज्य कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के लिए गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत 125 करोड़ रुपये रखे गए हैं.

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज सहित नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित कार्यों के लिए पूंजीगत मद में लगभग 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इससे चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे.

200 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए

शिक्षा में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार को भी बजट में महत्व दिया गया है. विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा में डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नीट, जेईई और क्लैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

5 करोड़ रुपये का भी प्रावधान 

युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए भी अनुपूरक बजट में व्यवस्था की गई है. खेल विश्वविद्यालय के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये, चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 10 करोड़ रुपये तथा आगामी राष्ट्रीय खेलों से पूर्व खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए 8 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं. खिलाड़ियों की छात्रवृत्तियों के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपये और ओपन जिम की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये का भी प्रावधान है.

लगभग 27 करोड़ रुपये प्रस्तावित

महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा पर भी बजट में ध्यान दिया गया है. सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0-पोषण अभियान के अंतर्गत लगभग 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. भोजन माताओं के मानदेय के लिए 20 करोड़ रुपये और निराश्रित विधवा पेंशन के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं. इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी पेंशन योजनाओं के लिए लगभग 93 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना 

अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, खेल सुविधाओं, पोषण और सामाजिक सुरक्षा तक विभिन्न आवश्यकताओं के लिए धनराशि प्रस्तावित की गई है. इन प्रावधानों का उद्देश्य संबंधित योजनाओं के संचालन और विकास संबंधी आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना है.

Continue reading on the app

Sharara गाने पर लड़कियों ने ढाया कहर, किया डांस, स्टेप्स देख दीवाने हुए लोग, वायरल वीडियो..

Viral Video: Sharara गाने पर लड़कियों ने अपने शानदार डांस से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. उनके जबरदस्त डांस स्टेप्स, कमाल की एनर्जी और खूबसूरत अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो में लड़कियों का तालमेल देखकर यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @8countswithjapji नाम से शेयर किया गया है.आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

डकेट के तूफानी शतक और डॉसन की फिरकी से जीता इंग्लैंड, 55 रन की हार के बाद भी श्रीलंका खेलेगा फाइनल

ENG vs SL ODI Highlights: इंग्लैंड ने वनडे ट्राई सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 55 रनों से हराकर अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट के शानदार नाबाद 167 और टॉम बैंटन के 74 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में पवन रथनायके के जुझारू शतक (118) और कुसल मेंडिस के 89 रनों के बावजूद श्रीलंकाई टीम 331 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. Fri, 30 Oct 2026 00:09:56 +0530

  Videos
See all

Russian drone attack on Ukrainian train station kills at least 14 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T19:35:06+00:00

'My dad told rescuers to save my mum first' - train victims' daughter. #Spain #Train #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T19:39:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers