Responsive Scrollable Menu

Diwali Cleaning: Fridge और Sofa के पीछे जमी गंदगी न भूलें, ऐसे चमकाएं 7 कोने

इन दिनों दिवाली की सफाई घर-घर में चल रही है। कई बार दिवाली की सफाई में फर्श, अलमारी, पर्दे और बिस्तर को साफ कर लेते हैं, लेकिन घर के बहुत से ऐसे कोने छूट जाते हैं, जहां धूल और गंदगी काफी होती है। फ्रिज के ऊपर से लेकर सोफे के पीछे तक, ये जगहें देखने में भले ही छोटी लगें, लेकिन घर की साफ-सफाई में इनका बड़ा रोल होता है। आइए जानते उन खास जगहों के बारे में जिनका सफाई जरुर होनी चाहिए।

पर्दों की रॉड और रिंग

अक्सर पर्दे धोने के बाद उनकी रॉड और रिंग साफ करना भूल ही जाते हैं। इन पर जमी धूल हटाने के लिए सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। यदि दिवाली पर पर्दों के आसपास फेयरी लाइट्स लगाने का प्लान बना रही, तो ढीले हुक भी ठीक कर लें।

अलमारी और कैबिनेट के ऊपर की जगह

घर की अलमारी के ऊपर काफी धूल जम जाती है, जो ऐसे तो दिखाई नहीं देती है, लेकिन लंबे समय तक सफाई न होने पर ज्यादा मिट्टी जम जाती है। इसलिए आप माइक्रोफाइबर कपड़े या वैक्यूम क्लीनर की मदद से इसे अच्छे से साफ कर लें।

तस्वीरों और शीशों के पीछे

दीवारों पर लगी हुई तस्वीरें और शीशों के पीछे धूल और मकड़ी के जाले जमा हो जाते हैं। इन्हें सावधानी से हटाकर पीछे से का हिस्सा और दीवार साफ करें। जब दोबारा लगाएं तो समय रहते हुए हुक को अच्छे से देख लें। इसके साथ ही जालों को सही से साफ करें, वरना दो दिन में दोबारा गंदगी हो जाएगी।

फ्रिज के ऊपर की जगह

हर घर में फ्रिज की ऊपर वाली जगह गंदी रहती है, इसलिए वहां की धूल को साफ कर लें। अगर पहले से बिछा हुआ कवर को हटाएं और धुलें। इसके साथ ही अच्छा-सा पन्नी वाली कवर को बिछाएं, जिसे साफ करना आसान हो।

एग्जॉस्ट फैन और वेंटिलेशन कवर

किचन में लगे हुए एग्जॉस्ट फैन पर तेल और धूल जमा हो सकती है। ऐसे में सफाई करने से पहले बिजली बंद करें। पंखे के ब्लेड पर जमी धूल को हटाएं। इससे हवा का आना-जाना बेहतर तरीके से हो जाएगी।

सोफे के पीछे का फर्श

सोफे और भारी फर्नीचर के पीछे झाड़ू नहीं लग पाती है, तो आप फर्नीचर को धीरे से हटाकर वहां जमी हुई धूल को साफ कर लें। कोनों और दीवार की निचली पट्टी पर भी ध्यान दें। अगर ज्यादा गंदगी है, तो पानी डालकर साफ कर लें।

दरवाजों के हैंडल और रिमोट

घर के सभी दरवाजों के हैंडल, टीवी रिमोट और दूसरे बार-बार छुए जाने वाले सामान को भी अच्छे से साफ कर लें। इन्हें सही से वाइप कर लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सीधे तरल पदार्थ न छिड़कें। लकड़ी के दरवाजों को चमकाने के लिए उनकी सतह के अनुकूल क्लीनर इस्तेमाल करें।

Continue reading on the app

'होटल के कमरे में किया रेप, बहने लगा खून': डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने डोनाल्ड ट्रंप पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. अमेरिकी सांसद के द्वारा जारी 53 पेज की रिपोर्ट के जरिए ये खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में हुई घटना का जिक्र किया गया है.

The post 'होटल के कमरे में किया रेप, बहने लगा खून': डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Kabaddi Championship: भारत को म‍िला सेमीफाइनल का ट‍िकट, तंजान‍िया को 48-20 से हराया

Commonwealth Kabaddi Championship: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्‍थ कबड्डी चैंप‍ियनश‍िप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने अब तक ग्रुप चरण के अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं और गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच से पहले ही उसका शीर्ष पर रहना तय हो गया है.  Tue, 27 Oct 2026 23:29:19 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: INDIA Alliance Rally | Kharge On PM Modi | SC On SIR | MLC Election Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T18:07:40+00:00

Bihar के Rajgir में India-New Zealand Rugby Match, क्या बोलीं बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-27T18:07:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers