Responsive Scrollable Menu

असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 सब्जेक्ट के मार्क्स जारी:फार्माकोलॉजी-ब्रॉड स्पेशलिटी के इन्टरव्यू लेटर अपलोड, ओरिजनल डॉक्युमेंट्स लाने होंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू के बाद प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कैंडिडेट्स रोल नम्बर और जन्मतिथि के माध्यम से अपने मार्क्स देख सकता है। इसमें प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक न्यूरोलॉजी (एसएस), पीडिएट्रिक सर्जरी (एसएस), पीडिएट्रिक कार्डियोलॉजी (एसएस), न्यूरोलॉजी (एसएस), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रेयूमेटोलॉजी (एसएस), गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी (एसएस), कार्डियोलॉजी (एसएस), पी एंड एसएम (बीएस), रेडियोथैरेपी (बीएस), फिजियोलॉजी (बीएस), साइकेट्री (बीएस), फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलिटेशन (बीएस), डेंटल एंड प्रोस्थेटिक हैड एंड नैक सर्जरी (बीएस) सब्जेक्ट शामिल है। फार्माकोलॉजी-ब्रॉड स्पेशलिटी के साक्षात्कार पत्र किए अपलोड सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2021 के फार्माकोलॉजी ब्रॉड स्पेशलिटी के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 6 मार्च को किया जाएगा। आयोग ने साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटो प्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। मेरिट लिस्ट, प्राप्तांक व फाइनल आंसर की जारी आरपीएससी ने स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2024 के कोच - खो खो तथा फिजिकल एज्युकेशन की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही फिजिकल एज्युकेशन, कोच खो खो, कोच रेसलिंग, कोच हॉकी तथा कोच फुटबॉल के प्राप्तांक जारी कर दिए हैं। इसी तरह लेक्चरर एंड कोच (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2024 के जनरल स्टडी ग्रुप डी, फिजिकल एज्युकेशन जी.के. ग्रुप सी, कोच-रेसलिंग, कोच खो खो, कोच हॉकी तथा कोच फुटबॉल की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। ………….. पढें ये खबर भी…. आरएएस भर्ती-2024, 5 मार्च से होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। पूरी खबर पढें

Continue reading on the app

सैंटनर बोले- चीजें कंट्रोल से बाहर, हम दूसरों के भरोसे:पेसर मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे; हैरी ब्रूक ने कहा- बटलर सेमीफाइनल में चलेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर आ गया है। सुपर-8 स्टेज में 2 दिन का खेल बाकी है और सेमीफाइनल की 2 टीमें अब भी तय होना बाकी है। 2 स्पॉट के लिए 4 टीमें रेस में बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इंग्लैंड से हार के बाद कहा कि चीजें अब उनके कंट्रोल से बाहर हो गई हैं। टीम अब पाकिस्तान की हार के भरोसे है। टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी पारिवारिक कारणों के चलते न्यूजीलैंड लौट गए हैं। सुपर-8 स्टेज में लगातार 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने जोस बटलर का बचाव किया। वे बोले- बटलर भले रन नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलेंगे। बटलर सिर्फ एक अच्छी पारी दूर हैं- ब्रूक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर इस वर्ल्ड कप में अब तक फ्लॉप रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान हैरी ब्रूक ने साफ कहा कि बटलर की फॉर्म को लेकर टीम में कोई टेंशन नहीं है। ब्रूक बोले, "जोस दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट में कभी-कभी रन नहीं बनते, इसका मतलब यह नहीं कि वे खराब खेल रहे हैं। वे नेट्स में अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। हमें पता है कि वे सिर्फ एक बड़ी पारी दूर हैं। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में वे जरूर वापसी करेंगे और मैच जिताएंगे।" 7 पारियों में 62 रन ही बना सके बटलर जोस बटलर न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके, उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने विकेटकीपर टिम साइफर्ट के हाथों कॉट बिहाइंड करा दिया था। बटलर ने नेपाल के खिलाफ 26 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 रन बनाकर टूर्नामेंट शुरू किया था। हालांकि, पिछले 5 मुकाबलों में वे 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वे 7 पारियों में 62 रन ही बना सके। सैंटनर बोले- हम दूसरों के भरोसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा, "यह देखकर दुख होता है कि अब चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। हमें दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी पड़ रही है। हमने कुछ मौकों पर गलतियां कीं, जिसका नुकसान हमें उठाना पड़ रहा है।" सैंटनर ने माना कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में सही खेल नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि अब बस एक ही रास्ता है कि श्रीलंका आखिरी मैच जीते और हम नॉकआउट में पहुंच जाएं। मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद वापस देश लौट गए। वे अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। हेनरी ने इस बारे में टीम मैनेजमेंट को पहले ही बता दिया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने हेनरी के फैसले को सपोर्ट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, न्यूजीलैंड अगर सेमीफाइनल में पहुंच गया तो हेनरी की कमी टीम को जरूर खलेगी। उन्होंने ही श्रीलंका के खिलाफ पावरप्ले में 2 अहम विकेट लेकर टीम की जीत की नींव रखी थी। क्या है सेमीफाइनल का गणित? वर्ल्ड कप में अब पूरा खेल 'करो या मरो' वाली स्थिति में पहुंच गया है। इसे 3 पॉइंट्स में समझते हैं...

Continue reading on the app

  Sports

चार ओवर में लुटाए 78 रन, टीम इंडिया पर मैच विनर ही बना बोझ, वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी छुट्टी?

Shivam Dube Bowling big concern for team india: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के करो या मरो मैच से पहले भारतीय टीम को गेंदबाजी पर काम करना होगा. पिछले दो मुकाबलों में टीम इंडिया की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. खासकर ऑलराउंडर शिवम दुबे तो बिल्कुल लय में नजर नहीं आए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल मिलाकर चार ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 78 रन लुटा दिए. देखना यह होगा कि मैनेजमेंट आगामी मुकाबले में उन्हें लेकर कोई बड़ा फैसला लेता है या नहीं. Sat, 28 Feb 2026 13:19:22 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War LIVE: ईरान के ख़िलाफ़ इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई | America | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:32+00:00

US-Israel Attack On Iran LIVE: इजरायल के भीषण हमले से दहला ईरान | War News | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:11:38+00:00

Israel Big Attacks on Iran LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति के घर पर हमला..बाल-बाल बचें Khamenei! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:14:54+00:00

Israel Attacks Iran News: America को ईरान ने दी सीधी धमकी | Netanyahu | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T08:14:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers