Responsive Scrollable Menu

स्कूल यूनिफ़ॉर्म में मार दी गोली: बीबीसी ने पाया पुलिस के हुक्म से जेन ज़ी विरोध प्रदर्शन में गई जानें

नए सबूत बताते हैं कि पिछले साल सितंबर में नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुए जेन ज़ी विरोध प्रदर्शनों के दौरान 19 लोगों की मौतें कैसे हुई थीं.

Continue reading on the app

बोलिविया में करेंसी से भरा प्लेन क्रैश, 15 की मौत:30 घायल, खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला; हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग

बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गए और डैमेज हो गईं। एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई। सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हादसे की तस्वीरें… दो टुकड़ों में बंटा प्लेन सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल दिखा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, यह वायुसेना का विमान था। स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखा। हादसे के बाद प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। बोलिविया का सेंट्रल बैंक आज इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द:5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी है। यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

21 साल का ये 'पाकिस्तानी' कौन, इंग्लैंड को जिताकर PAK को दिया सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका

who is pakistan origin rehan ahmed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 21 वर्षीय रेहान अहमद का शुक्रगुजार होना चाहिए. इस युवा स्टार की बदौलत ही पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में रेहान ने दबाव वाली परिस्थिति में 7 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेलकर मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया. Sat, 28 Feb 2026 10:33:56 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal Excise Case: केजरीवाल और सिसोदिया शराब नीति मामले में अदालत से बरी, क्या थे आरोप? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:09:52+00:00

Atishi: 'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं' #Atishi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:07:53+00:00

Manish Sisodia: 'मोदी जी की साजिश नाकाम हो गई है' #ManishSisodia #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:07:40+00:00

कार ने शख्स को मारी टक्कर,मौके से फरार | #viralnews #viralvideo #caraccident #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T05:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers