Pradosh Vrat 2026 Date: रवि प्रदोष होगा फाल्गुन माह का अंतिम प्रदोष व्रत, होली से पहले महादेव को इस विधि से करें प्रसन्न
Pradosh Vrat 2026 Date: हिंदू मास फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाने वाला प्रदोष व्रत इस बार रविवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए ये रवि प्रदोष व्रत होगा। इस दिन भगवान शिव की प्रदोष काल में पूजा की जाती है। आइए जानें इस व्रत की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, इस दिन टूटेगा रिकॉर्ड, जानें मौसम विभाग के ताजा अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, मार्च में प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार बने हुए हैं. पूर्वानुमान के अनुसार, 5 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में यह भी हो सकता है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है. हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली एनसीआर में प्रचंड गर्मी के आसार है.
वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ गई हैं
दिल्ली-एनसीआर में अभी से दिन के समय चिलचिलाती धूप के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं रात के तापमान भी लगभग 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक नजर आ रहा है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए इस बार मार्च बेहद गर्म हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी उम्मीद है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
हवाओं की रफ्तार पर भी पड़ेगा असर
दिल्ली एनसीआर में हवाएं कभी 17 तो कभी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल रही हैं. पूर्वानुमान के अनुसार, इसकी रफ्तार पर भी असर पड़ने वाला है. शनिवार को दिल्ली बेहद गर्म रहने के आसार है. यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है. वहीं नोएडा ग्रेटर, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव समेत गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां पर अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















