चीन के नागरिक परिवहन हवाई अड्डे 2025 में तीन संकेतकों में नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे
बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 2025 में चीन के नागरिक परिवहन हवाई अड्डे तीन संकेतकों में नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे, जिन्होंने पूरे साल 15,290.46 लाख यात्रियों, 218.64 लाख टन कार्गो और मेल और 124.48 लाख एयरक्राफ्ट टेक ऑफ और लैंडिंग को हैंडल किया, जो साल-दर-साल क्रमशः 4.8, 9.0, और 0.4 की बढ़ोतरी दिखाता है।
नागरिक उड्डयन प्रशासन ने 2025 राष्ट्रीय नागरिक परिवहन हवाई अड्डा उत्पादन सांख्यिकी बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन से पता चलता है कि 2025 के आखिर तक, चीन में 270 प्रमाणित परिवहन हवाई अड्डे थे, जिनमें से 266 में नियमित उड़ानें थीं, जो 261 शहरों (या इलाकों) को सर्विस दे रही थीं।
यात्री थ्रूपुट के संदर्भ में, 2025 में 41 परिवहन हवाई अड्डों ने 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को हैंडल किया, जो सभी घरेलू परिवहन हवाई अड्डों के कुल यात्री थ्रूपुट का 83.7 था।
कार्गो और मेल थ्रूपुट के बारे में, 2025 तक, 35 परिवहन हवाई अड्डों का कार्गो और मेल थ्रूपुट 1 लाख टन से ज्यादा था, जो सभी घरेलू परिवहन हवाई अड्डों के कुल कार्गो और मेल थ्रूपुट का 93.6 था।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
गुजरात में सब्जी मंडप निर्माण पर किसानों को मिलेगी 1.20 लाख रुपये तक सब्सिडी
गुजरात सरकार के Agriculture, Farmers Welfare and Cooperation Department, Gujarat ने किसानों को सब्जी फसलों के लिए मंडप निर्माण पर वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से “Assistance for Planting Vegetable Crops for Raw and Ripe Mandap” योजना शुरू की है. इस योजना का मकसद सब्जी उत्पादकों को बेहतर संरचना उपलब्ध कराकर उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार करना है. योजना के तहत लकड़ी या बांस के खंभों तथा जीआई या प्लास्टिक तारों से मंडप तैयार करने के लिए अनुदान दिया जाएगा. इससे बेल वाली और अन्य सब्जियों की खेती को बढ़ावा मिलेगा.
कितनी मिलेगी सब्सिडी
योजना को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है
रॉ मंडप (टमाटर, मिर्च और अन्य सब्जियां)
- सामान्य वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 26,000 रुपये प्रति हेक्टेयर दी जाएगी.
- एससी-एसटी किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 39,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगी.
सेमी-राइप मंडप (बेल वाली सब्जियां)
- सामान्य किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 40,000 रुपये प्रति हेक्टेयर.
- एससी-एसटी किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर.
राइप मंडप (बेल वाली सब्जियां)
- सामान्य किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 80,000 रुपये प्रति हेक्टेयर.
- एससी-एसटी किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 1,20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तक अनुदान मिलेगा.
लाभ लेने के लिए कुछ हैं शर्तें
प्रत्येक किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए ही इस योजना का लाभ ले सकता है. प्रति हेक्टेयर 1600 लकड़ी या बांस के खंभों तथा 400 किलोग्राम जीआई वायर (12 से 18 गेज) या प्लास्टिक वायर के उपयोग का प्रावधान है. मंडप निर्माण के लिए 2.50 x 2.50 मीटर की दूरी रखने की सिफारिश की गई है.
क्या है एलिजिबिलिटी?
- आवेदक किसान होना चाहिए.
- आवेदक गुजरात राज्य का निवासी होना अनिवार्य है.
अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है?
- किसान इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार के I-Khedut Portal पर जाना होगा.
- होम पेज पर ‘Schemes’ विकल्प चुनकर ‘Agricultural Schemes’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद संबंधित योजना का चयन कर ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें.
- ‘Apply New’ पर जाकर नया आवेदन भरा जा सकता है. अगर किसी प्रकार का संशोधन करना हो तो ‘Update Application’ विकल्प उपलब्ध है. आवेदन पूर्ण करने के बाद उसे कन्फर्म कर प्रिंट आउट लेना आवश्यक है.
- आवेदक पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति देख, प्रिंट या आवश्यक दस्तावेज अपलोड भी कर सकते हैं.
डॉक्यूमेंट्स क्या क्या लगेंगे?
आवेदन के लिए 7/12 प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक या रद्द चेक की प्रति आवश्यक होगी. यह योजना राज्य के किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने और सब्जी उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘असिस्टेंस ऑफ कंसन्ट्रेट फीड’ योजना से पशुपालकों को सहारा, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















