Responsive Scrollable Menu

पीएलए के दक्षिणी थिएटर कमांड ने नियमित गश्ती की

बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी जन मुक्ति सेना के दक्षिणी थिएटर कमांड की नौसेना ने 23 से 26 फरवरी तक दक्षिण चीन सागर के समुद्री क्षेत्रों में नियमित गश्ती की। दक्षिणी थिएटर कमांड के प्रवक्ता, नौसेना कर्नल चाई शीछन ने 27 फरवरी को इसकी घोषणा की।

प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस ने अन्य देशों को उकसाकर तथाकथित संयुक्त क्रूज किया और दक्षिण चीन सागर में गड़बड़ पैदा की। इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचा। दक्षिणी थिएटर कमांड की सेना दृढ़ता से राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और समुद्री अधिकारों व हित की रक्षा करेगी और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पुरुष बास्केटबाल विश्व चैंपियनशिप क्वालीफाइंग प्रतियोगिता : चीनी टीम ने जापान को हराया

बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी पुरुष बास्केटबाल टीम ने अवे मैच में मेजबान जापानी टीम को 87-80 से हरा दिया। वर्ष 2027 पुरुष बास्केटबाल विश्व चैंपियनशिप की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में यह चीनी टीम की पहली जीत है।

वर्ष 2027 पुरुष बास्केटबाल विश्व चैंपियनशिप की एशियाई क्षेत्र की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता दो चरण में चलेगी। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और चीनी थाईपेइ बी ग्रुप में हैं। इस मैच से पहले चीनी टीम बी ग्रुप में अस्थाई तौर पर तीसरे स्थान पर रही, जबकि जापानी टीम पहले स्थान पर रही।

इस मैच के पहले हाफ में चीनी टीम 33-47 से जापानी टीम से पीछे रही। दूसरे हाफ में चीनी टीम ने रक्षा मजबूत करने के साथ हमले पर जोर लगाया और अंत में जीत हासिल की।

चीनी टीम के मुख्य कोच क्वो शीछ्यांग ने मैच के बाद मीडिया को बताया कि यह एक कठोर मैच था। जापानी टीम एशिया की ओर से ओलंपिक में भाग लेने वाली एकमात्र टीम थी। हमने उस पर धावा बोलने के संकल्प के साथ यह मैच खेला। पहले हाफ में कुछ खिलाड़ी नर्वस देखे गए और कुछ कमियां नजर आईं। दूसरे हाफ में हमने विश्वास मजबूत किया और कार्ट पर खिलाडियों की एकाग्रता और निष्पादन-शक्ति अच्छी रही।

चीनी टीम 1 मार्च को चीनी थाईपेइ से भिड़ेगी और क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए अभियान जारी रखेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रवि शास्त्री को मुंबई क्रिकेट का सलाम, वानखेड़े स्टेडियम में होगा उनके नाम का स्टैंड

Mumbai cricket honours Ravi Shastri: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री के नाम पर मुंबई के वनाखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा. मुंबई क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है. इसके अलावा कई खिलाड़ियों के नाम पर स्टेडियम के गेट को समर्पित किए जाएंगे. इस में दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम प्रमुख है. Fri, 27 Feb 2026 23:54:07 +0530

  Videos
See all

कोर्ट के फैसले का स्वागत | #shankracharya #swamiavimukteshwaranand #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T21:20:00+00:00

High Voltage Drama: प्रेमी की खातिर बगावत, शादी के मंडप से पति के साथ जाने से किया इंकार | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T22:00:44+00:00

EPFO Pension Latest Update: 3 बजते ही पेंशनभोगियों की बहाल हुई ज्यादा पेंशन! | DA & EPS-95 News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T21:30:04+00:00

Will the next election be Green Party v Reform UK? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T21:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers