Responsive Scrollable Menu

ENG VS NZ: एक भी कीवी बल्लेबाज नहीं लगा पाया फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 160 रनों का लक्ष्य

ENG vs NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का 49वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए हैं. न्यूजीलैंड की शुरुआत तो अच्छी थी, लेकिन फिर बीच में विकेट गंवाने के कारण रन गति धीमी पड़ गई.

न्यूजीलैंड ने बनाए 159/7 रन

इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मगर, उनकी टीम इस फैसले को पूरी तरह से सही साबित नहीं कर सकी और 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 159 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं.

कीवी टीम के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की पार्टनरशिप बनाई. मगर, टिम शेफर्ड 35(25) के आउट होने के बाद से कीवी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. न्यूजीलैंड के लिए एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका और हाईएस्ट स्कोर ग्लेन फिलिप्स ने बनाए, जो 39(28) रन बनाकर आउट हुए. वहीं, फिन ऐलन ने 29(19) रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. 

इंग्लैंड ने की अच्छी गेंदबाजी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के सामने अपने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. जहां, आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट गंवाए. वहीं, लियाम डॉसन ने 1 विकेट अपने खाते में दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 की डेट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कितनी तारीख से शुरू हो रहा है 19वां सीजन

Continue reading on the app

कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को किया आरोप मुक्त, AAP बोली राजनीतिक षडियंत्र था शराब घोटाला

दिल्ली की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रहे कथित आबकारी नीति मामले में अदालत ने बड़ा निर्णय सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपों से मुक्त कर दिया है. इस फैसले के साथ ही आम आदमी पार्टी ने इसे “सच की जीत” करार दिया और पूरे प्रकरण को राजनीतिक षड्यंत्र बताया.

क्या था मामला?

वर्ष 2021-22 की नई आबकारी नीति को लेकर जांच एजेंसियों ने कथित अनियमितताओं और वित्तीय लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए थे. आरोप था कि नीति में बदलाव कर कुछ निजी खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाया गया और बदले में आर्थिक लाभ लिया गया. इसी आधार पर कई छापेमारी और पूछताछ की कार्रवाई हुई थी.

हालांकि अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और दलीलों पर विचार करने के बाद कहा कि आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं पाया गया, जिसके चलते दोनों नेताओं को राहत दी गई.

अदालत की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज और गवाह आरोपों को निर्णायक रूप से साबित करने में सक्षम नहीं हैं. न्यायालय ने कहा कि केवल अनुमान या राजनीतिक बयानबाजी के आधार पर किसी को अभियुक्त नहीं ठहराया जा सकता.

इस आदेश के साथ ही केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर विराम लग गया है. हालांकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर जांच एजेंसियां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रख सकती हैं.

AAP की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी ने फैसले के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे 'न्याय की जीत' बताया. पार्टी नेताओं ने कहा कि शुरुआत से ही यह मामला बेबुनियाद था और विपक्षी दलों को दबाव में लाने की कोशिश की जा रही थी.सभी जान रहे हैं कि किस तरह से पिछले चार साल से ईडी, सीबीआई और सारी संस्थाओं का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाले नाम का एक आरोप लगाया गया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अब सच सामने आ गया है. 

600 पन्नों का आदेश

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोर्ट ने लगभग 600 पन्नों के आदेश में सारे सबूतों और सारे गवाहों को मद्देनजर रखते हुए यह कहा है कि केस में इतना भी सबूत और गवाहों के बयान नहीं हैं कि इसमें मुकदमा तक चलाया जा सके. 

बता दें कि इस फैसले को लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि वे अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन नीति निर्माण की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें - सरकार विपक्ष के नेताओं पर कर रही अत्याचार, केजरीवाल के बरी होने पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की प्रतिक्रिया

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: बाल-बाल बचा पाकिस्तान, अब कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? समझिए पूरा समीकरण

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान को एक और जीवनदान दे दिया है और अब पाकिस्तान की किस्मत खुद उसके अपने हाथों में है. श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत चाहिए. Fri, 27 Feb 2026 23:59:42 +0530

  Videos
See all

Resident Evil actor says game leaks are 'disappointing'. #ResidentEvil #ResidentEvilRequiem #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T19:35:37+00:00

Are prediction markets like Kalshi and Polymarket out of control? | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T20:30:06+00:00

Iran-US War 2026: क्या शुरू हो गया महायुद्ध? Trump vs Khamenei Latest Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T20:30:06+00:00

Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए Arvind Kejriwal, फूट-फूटकर रोए | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T19:31:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers