Responsive Scrollable Menu

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, भारत में UPI पेमेंट के लिए जल्द आ रहा है Apple Pay

भारत का डिजिटल पेमेंट बाजार जल्द एक और बड़े ग्लोबल खिलाड़ी का स्वागत कर सकता है। Apple Inc. देश में अपनी पेमेंट सर्विस एप्पल पे शुरू करने की तैयारी में है। मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी इस सेवा को 2026 के मध्य तक लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है, हालांकि टाइमलाइन में बदलाव संभव बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एप्पल ने इस सिलसिले में ICICI बैंक लिमिटेड, HDFC बैंक लिमिटेड और एक्सिस बैंक लिमिटेड। जैसे प्रमुख बैंकों के साथ बातचीत शुरू की है। इसके अलावा कार्ड नेटवर्क कंपनियों Visa Inc. और Mastercard Inc. से भी चर्चा जारी है।

गौरतलब है कि भारत में एप्पल पे को सिर्फ कार्ड आधारित भुगतान तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे सरकार समर्थित नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडियाद्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के साथ भी जोड़ा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो आईफ़ोन यूजर्स सीधे UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे।

बता दें कि भारत में पहले से ही गूगल पे और फोनपे जैसे बड़े प्लेटफॉर्म UPI पर सक्रिय हैं। इसके अलावा Paytm जैसे घरेलू खिलाड़ी भी बाजार में मजबूत उपस्थिति रखते हैं। ऐसे में एप्पल के लिए प्रतिस्पर्धा आसान नहीं मानी जा रही है।

डिजिटल भुगतान के लिहाज से भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है। 75 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स और सस्ते मोबाइल डेटा ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को आम बना दिया है। वहीं 2025 के अंत में भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल भुगतान में फिंगरप्रिंट और फेस ऑथेंटिकेशन जैसे बायोमेट्रिक तरीकों को मंजूरी दी थी। एप्पल पे पहले से ही Face ID और Touch ID के जरिए भुगतान को मंजूरी देता है, जिससे इसे तकनीकी बढ़त मिल सकती है।

एप्पल के लिए यह कदम सिर्फ पेमेंट सर्विस तक सीमित नहीं है। कंपनी भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल मौजूदगी भी तेजी से बढ़ा रही है। हाल ही में मुंबई में उसका नया स्टोर खुला है। कंपनी के सीईओ टिम कुक कई बार कह चुके हैं कि भारत कंपनी के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार है।

इसके साथ ही एप्पल भारत को एक बड़े उत्पादन केंद्र के रूप में भी विकसित कर रहा है, जहां से आईफ़ोन का निर्यात अमेरिका समेत अन्य देशों में किया जा रहा है। इससे कंपनी को सप्लाई चेन में विविधता लाने और चीन पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है।

अगर एप्पल पे भारत में UPI सपोर्ट के साथ लॉन्च होता है तो यह न सिर्फ डिजिटल भुगतान बाजार में नई प्रतिस्पर्धा पैदा करेगा बल्कि एप्पल के हार्डवेयर और सर्विस रेवेन्यू दोनों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है और फिलहाल इस संभावित लॉन्च को लेकर बाजार में उत्सुकता बनी हुई है।

Continue reading on the app

SIR करने वाले अधिकारी गलती से पहुंच गए ओडिशा, गांव वालों ने कर दी जमकर पिटाई, 72 लोग गिरफ्तार

स्थानीय लोगों को उनकी मौजूदगी पर शक हुआ। कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि वे बच्चा चोर हैं। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और दोनों अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उन्हें कुछ समय के लिए रोककर भी रखा गया

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट... 6 गेंदों में पलटी बाजी, 2 बल्लेबाजों ने हार के मुंह से छीन ली जीत

Turning Point: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. एक समय कीवी टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स द्वारा दिए गए 22 रनों ने मैच का रुख पलट दिया. रेहान अहमद और विल जैक्स की सातवें विकेट के लिए नाबाद 44 रनों की तूफानी साझेदारी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली. हार के बावजूद बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड की उम्मीदें अब भी जीवित है. Fri, 27 Feb 2026 23:11:59 +0530

  Videos
See all

Will the next election be Green Party v Reform UK? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T21:30:09+00:00

कोर्ट के फैसले का स्वागत | #shankracharya #swamiavimukteshwaranand #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T21:20:00+00:00

Madhya Pradesh Sagar News: एक दिन पहले मौत, फिर वही कटर कांड! | #mpnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T21:20:00+00:00

High Voltage Drama: प्रेमी की खातिर बगावत, शादी के मंडप से पति के साथ जाने से किया इंकार | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T22:00:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers