चुनाव के चलते IPL का शेड्यूल बदल सकता है:26 की जगह 28 मार्च को पहला मैच संभव, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव
विधानसभा चुनावों की वजह से IPL 2026 का शेड्यूल बदल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज अब 26 मार्च की जगह 28 मार्च को हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अभी तक नई तारीख पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव कार्यक्रम के चलते कुछ शहरों में सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की चुनौती खड़ी हो सकती है। इसी संभावित टकराव को देखते हुए बोर्ड शुरुआती मैचों की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा। ओपनिंग मैच का वेन्यू भी चर्चा में, RCB के होम ग्राउंड पर संशय IPL गवर्निंग काउंसिल इस बात पर भी मंथन कर सकती है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कहां कराया जाए, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इसमें शामिल होगी। पिछले जून में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी। इसके बाद RCB और कर्नाटक क्रिकेट के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि टीम अपने सातों होम मैच वहीं खेलेगी या किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करेगी। फ्रेंचाइजी ने नवी मुंबई, रायपुर और पुणे जैसे शहरों को वैकल्पिक विकल्प के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है। ऑक्शन में 26 मार्च बताया गया था BCCI ने पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई IPL नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों को बताया था कि सीजन 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। उस समय 26 मार्च से शुरुआत तय मानी जा रही थी। अब अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती है तो फाइनल की तारीख में बदलाव होगा या नहीं, इस पर अभी कोई संकेत नहीं है। मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी किया जा सकता है BCCI मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी किया जा सकता है। पहले योजना थी कि चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के बाद पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। लेकिन समय कम होने और फ्रेंचाइजियों के दबाव के बीच संभावना है कि BCCI पहले आधा शेड्यूल जारी करे और बाद में पूरा कार्यक्रम घोषित करे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा किया गया था। ब्रॉडकास्टर और फ्रेंचाइजियों की बैठक 24 फरवरी को BCCI ने ब्रॉडकास्टर जियोहॉटस्टार और सभी 10 फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक की। मुंबई में हुई इस बैठक में तीन फ्रेंचाइजियां वर्चुअली शामिल हुईं।
भारतीय विमेंस टीम ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारी:दूसरे वनडे में भारत को 6 विकेट से हराया; जॉर्जिया वॉल की सेंचुरी
ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने भारतीय महिला टीम को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। होबार्ट में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 252 रन का टारगेट 36.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन बनाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहला वनडे 24 फरवरी को ब्रिसबेन में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। स्मृति और प्रतिका ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय विमेंस टीम को स्मृति मंदना और प्रतिका रावल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े, लेकिन भारत ने अगले 25 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। 17वें ओवर में एश्ले गार्डनर ने स्मृति को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्मृति ने 31 और प्रतिका 52 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान हरमन की फिफ्टी भारत ने 36वें ओवर में 162 रन के स्कोर पर अपना 6वां विकेट खो दिया था। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और काशवी गौतम के बीच 7वें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। उनकी इस साझेदारी की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 बनाए। कप्तान हरमन ने 70 गेंद पर 54 रन बनाए, जबकि काशवी गौतम ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर, अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए। वॉल और लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी 252 रन के टारगेट का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ने 25 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था। एलिसा हीली 6 रन बनाकर काशवी गौतम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुई। लेकिन इसके बाद जॉर्जिया वॉल और फिबी लिचफील्ड ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच लिचफील्ड और वॉल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। क्रांति गौड़ ने लिचफील्ड को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफिल्ड ने 11 चौकों और 1 छक्के के बीच 62 गेंद पर 80 रन बनाए। वॉल का शानदार शतक लिचफील्ड के आउट होने के बाद वॉल ने काउंटर अटैक जारी रखा। वॉल ने बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। इस बीच वॉल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 82 गेंद पर 101 रन की अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्के लगाए। भारत के लिए काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति को एक विकट मिला। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रणजी ट्रॉफी- जम्मू-कश्मीर को 477 रन की बढ़त मिली:कामरान इकबाल ने नाबाद 94 रन बनाए, कर्नाटक 293 रन पर ऑलआउट रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर 477 रन की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 186 रन बनाए। कामरान इकबाल 94 और साहिल लोटरा 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 























