Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी से आशीर्वाद अब गडकरी से भेंट, दिल्ली से जावद तक सियासी पारा गर्म, तय हो रही ‘सखलेचा परिवार’ की तीसरी पीढ़ी की भूमिका!

राजनीति में घटनाक्रम संयोग नहीं, बल्कि कई बार भविष्य के बड़े प्रयोग होते हैं। जावद से लगातार पांच बार के अजेय भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के दिल्ली दौरों की तस्वीरों ने मालवा से लेकर राजधानी भोपाल तक सियासी हलचल तेज कर दी है। कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार आत्मीय मुलाकात के बाद, अब सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई भेंट ने एक बड़े राजनीतिक संदेश को जन्म दे दिया है।

इन दोनों ही हाईप्रोफाइल मुलाकातों में जो एक चेहरा सबसे प्रमुखता से उभरा है, वह है सखलेचा के सुपुत्र ऋषभ सखलेचा का।
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि पहले देश के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी से आशीर्वाद और अब नितिन गडकरी से सीधी चर्चा, यह महज शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि ऋषभ सखलेचा की राजनीति में ‘ग्रैंड लॉन्चिंग’ की सुव्यवस्थित पटकथा है, जो जल्दी ही सियासी परदे पर दिखाई देगी।

पीएम मोदी के बाद गडकरी से मुलाकात के मायने

पिछले दिनों जब ओमप्रकाश सखलेचा ने सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की थी, तब पीएम मोदी का ऋषभ सखलेचा से आत्मीय संवाद करते हुए फोटो सामने आया था। उस समय इसे एक पारिवारिक और शिष्टाचार भेंट माना गया। लेकिन अब जब विधायक सखलेचा सिर्फ अपने बेटे ऋषभ को साथ लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे तो इसके सियासी मायने पूरी तरह स्पष्ट होने लगे हैं।

तस्वीरों में ऋषभ सखलेचा स्वयं केंद्रीय मंत्री गडकरी को दस्तावेज व बुकलेट भेंट करते और गंभीर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य साफ संकेत देता है कि पिता ओमप्रकाश सखलेचा अब अपने बेटे को केवल परिचय तक सीमित नहीं रख रहे, बल्कि उन्हें नीतिगत और विकास कार्यों की बैठकों में सीधे तौर पर आगे बढ़ा रहे हैं।

दादा से पिता और अब पोते की बारी,  विरासत का नया अध्याय

अविभाजित मध्यप्रदेश की राजनीति में ‘सखलेचा परिवार’ की जड़ें बेहद गहरी रही हैं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा प्रदेश की सियासत का वो बड़ा नाम रहा है जो बेदाग है लोग आज भी उनकी शालीनता के कायल हैं।
पहली पीढ़ी: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा ने जनसंघ से लेकर भाजपा को खड़ा करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और जावद को अपनी कर्मभूमि बनाया।
दूसरी पीढ़ी: पिता की इस विरासत को ओमप्रकाश सखलेचा ने बखूबी संभाला और जावद से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीतकर इसे भाजपा का अभेद्य गढ़ बना दिया, भाजपा ने उन्हें अपनी सरकार में मंत्री भी बनाया।
तीसरी पीढ़ी की दस्तक: अब दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष ऋषभ सखलेचा की लगातार उपस्थिति यह बता रही है कि सखलेचा परिवार की तीसरी पीढ़ी भी इस राजनीतिक विरासत की कमान थामने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जावद से दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म

दिल्ली से आईं इन तस्वीरों के बाद नीमच जिले की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। युवा कार्यकर्ताओं और सखलेचा समर्थकों में जहां एक नए, पढ़े-लिखे और युवा चेहरे के आगे आने से उत्साह का माहौल है, वहीं स्थानीय सियासी गलियारों में इसे भविष्य में जावद की बागडोर ऋषभ के हाथों में सौंपने के मास्टरप्लान के तौर पर देखा जा रहा है।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री के स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए

एक्ट्रेस ईशा देओल ने जया बच्चन और अपनी मां हेमा मालिनी के साथ पैपराजी के व्यवहार और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। ईशा ने कहा कि पैपराजी के व्यवहार के लिए सिर्फ तस्वीरें खींचने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके पीछे काम करने वाली एजेंसियों और उन्हें निर्देश देने वाले लोगों की भी जिम्मेदारी है। 'तस्वीरें खींचने वाले लड़के की व्यक्तिगत गलती नहीं' ईशा ने एक बातचीत में कहा, "एक बच्चा बड़ा होकर टीनएजर बनता है। अगर वह अच्छे से बर्ताव नहीं करता, तो आप किसे दोष देते हैं? माता-पिता को। कहते हैं कि उसकी परवरिश ठीक से नहीं हुई।" उन्होंने आगे कहा कि पैपराजी कल्चर में भी कुछ बड़े लोग हैं, जो तस्वीरें खींचने वालों को कंट्रोल करते हैं और उन्हें निर्देश देते हैं। उनके मुताबिक, एजेंसियां ज्यादा लाइक्स और सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पाने के लिए इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देती हैं। ईशा ने कहा कि इस समस्या की असली वजह को समझने और सुधारने की जरूरत है। 'इंडस्ट्री के स्तंभों का सम्मान करना चाहिए' ईशा ने कहा कि एक परिवार के तौर पर हम इन सब चीजों से गुजर चुके हैं। अगर आप मुझसे सच पूछें, तो मुझे यह बिल्कुल भी सम्मानजनक नहीं लगता। बिना किसी का नाम लिए कहूं, तो ये सभी लोग हमारी इंडस्ट्री के स्तंभ हैं। आपको उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ही आपको सिनेमा दिया है। इसलिए उन्हें वह सम्मान दीजिए, जिसके वे हकदार हैं। ईशा ने यह भी कहा कि कुछ कलाकार पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं, लेकिन हर किसी के साथ ऐसा व्यवहार करना सही नहीं है। उन्होंने लोगों से अपनी सीमाएं समझने और दूसरों की सहजता का सम्मान करने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्‍ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले 5 बल्‍लेबाज, 102 साल से अटूट है व‍िश्‍व कीर्तिमान

5 batsman Fastest 1000 runs in Test: क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों का इतिहास बेहद रोमांचक रहा है. इंग्लैंड के हर्बट सटक्‍ल‍िफ और वेस्टइंडीज केईडी. वीकेंड्स ने महज 12 पारियों में यह कमाल किया. वहीं, क्रिकेट के 'डॉन' सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने सबसे कम 7 मैचों की 13 पारियों में ही यह पहाड़ जैसा आंकड़ा छूकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया. Fri, 30 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

कार मालिक को लगा झटका, चोर पहिया लेकर हुआ फरार | #ViralVideo #ytshorts #cartheft #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:10:14+00:00

मुंबई में अरबों डॉलर के डेटा सेंटर का विरोध क्यों [Mumbai residents push back against data centres] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:31:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers