Responsive Scrollable Menu

President Droupadi Murmu ने Pakistan Border के पास Prachand Helicopter में उड़ान भर कर दुश्मन को दिया सख्त संदेश

पाकिस्तान सीमा के पास आसमान में गूंजती गड़गड़ाहट के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसे ही उड़ान भरी, संदेश साफ था कि भारत की सर्वोच्च सेनानायक निर्णायक नेतृत्व का जीवंत प्रतीक हैं। राजस्थान के जैसलमेर में दुश्मन की चौकसी भांपती हवाओं के बीच जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड की कॉकपिट से हाथ हिलाया, तो वह दृश्य भारत की सामरिक इच्छाशक्ति का उद्घोष कर गया।

हम आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने जैसलमेर एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी। कैप्टन से विस्तृत ब्रीफिंग के बाद जब हेलिकॉप्टर ने रनवे छोड़ा, तो पूरा घटनाक्रम सैन्य अनुशासन और राष्ट्रीय आत्मविश्वास का संगम बन गया। लगभग पच्चीस मिनट की इस उड़ान में दो प्रचंड हेलिकॉप्टरों की फॉर्मेशन शामिल थी। राष्ट्रपति लीड एयरक्राफ्ट में ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ थीं, जबकि दूसरे हेलिकॉप्टर को वायुसेना प्रमुख उड़ा रहे थे।

उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर ने गडीसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर से गुजरते हुए निर्धारित टैंक लक्ष्य पर आक्रमण का प्रदर्शन किया। यह महज अभ्यास नहीं था, बल्कि यह स्पष्ट संकेत था कि भारत की सामरिक तैयारी सीमा के हर इंच पर सतर्क है।

हम आपको बता दें कि लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन और विकसित अटैक हेलिकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तपते रेगिस्तान तक, इसकी मारक क्षमता दुश्मन के लिए सीधी चुनौती है। राष्ट्रपति ने कॉकपिट से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रचंड आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है।

देखा जाये तो पाक सीमा के समीप इस उड़ान का समय और स्थान दोनों ही गहरे सामरिक अर्थ रखते हैं। जैसलमेर सेक्टर पश्चिमी मोर्चे का संवेदनशील इलाका है। ऐसे क्षेत्र में सर्वोच्च सेनानायक की मौजूदगी सैनिकों के मनोबल को कई गुना बढ़ाती है और विरोधी ताकतों को स्पष्ट संदेश देती है कि भारत नेतृत्व और तैयारी दोनों में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Rashtrapati Bhavan में Chakravarti Rajagopalachari की 'वापसी' से Tamilnadu Elections पर क्या असर पड़ेगा?

हम आपको बता दें कि यह उड़ान पोखरण फायरिंग रेंज के ऊपर से हुई, जहां वायुसेना का फायरपावर प्रदर्शन वायु शक्ति आयोजित हो रहा है। दिन से शाम और फिर रात तक चलने वाले इस प्रदर्शन में भारत अपनी हवाई ताकत का व्यापक प्रदर्शन करता है। ऐसे समय पर राष्ट्रपति की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक नेतृत्व और सैन्य शक्ति के बीच पूर्ण सामंजस्य है। 

हम आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ने अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी थी और तेजपुर में सुखोई-30 एमकेआई में भी सवारी की थी। दो अलग-अलग फाइटर प्लेटफॉर्म पर उड़ान भरने वाली वह पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं। लगभग तीस मिनट की राफेल उड़ान में उन्होंने पंद्रह हजार फीट की ऊंचाई और सात सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का अनुभव किया था। इन साहसिक निर्णयों की श्रृंखला अब प्रचंड तक पहुंच चुकी है। यह सिलसिला दिखाता है कि राष्ट्रपति केवल औपचारिक सेनानायक नहीं, बल्कि तकनीक, रणनीति और जमीनी हकीकत से जुड़ी नेतृत्वकर्ता हैं।

हम आपको यह भी बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समुद्र की अथाह गहराइयों में भी भारत की सामरिक शक्ति का अनुभव कर चुकी हैं। पिछले साल कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से उन्होंने स्वदेशी पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर दो घंटे से अधिक समय तक डाइव्ड सॉर्टी की। कलवरी श्रेणी की इस साइलेंट सेंटिनल पनडुब्बी में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी उनके साथ थे। समुद्र की गहराई में उतर कर राष्ट्रपति ने चालक दल से संवाद किया और ऑपरेशनल प्रदर्शन देखा। इससे पहले वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने आईएनएस सिंधु रक्षक पर ऐसी सवारी की थी, परंतु द्रौपदी मुर्मू दूसरी राष्ट्रपति बनीं जिन्होंने पनडुब्बी के भीतर जाकर भारत की अंडरसी वारफेयर क्षमता को प्रत्यक्ष रूप से परखा। यह कदम केवल साहस नहीं, बल्कि यह स्पष्ट संदेश है कि भारत की सर्वोच्च सेनानायक तीनों सेनाओं की वास्तविक युद्ध क्षमता को समझती हैं और उसे मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देखा जाये तो राष्ट्रपति का यह कदम परंपरागत सीमाओं को तोड़ता है। अक्सर संवैधानिक पदों को औपचारिकता तक सीमित मान लिया जाता है, परंतु यहां एक ऐसा नेतृत्व दिखा जो सीमा के करीब जाकर, अटैक हेलिकॉप्टर में बैठकर, सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह साहसिक फैसला उस नए भारत का प्रतीक है जो आत्मनिर्भर भी है और आक्रामक आत्मविश्वास से भरा भी। जब राष्ट्रपति खुद कहती हैं कि प्रचंड आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है, तो यह रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और सैन्य आधुनिकीकरण की दिशा में मजबूत राजनीतिक समर्थन का संकेत है।

पाक सीमा के पास गूंजती उस उड़ान ने यह साबित कर दिया कि भारत का नेतृत्व केवल शब्दों में नहीं, कर्म में विश्वास रखता है। यह उड़ान एक सैन्य अभ्यास से बढ़कर थी। यह संदेश था कि भारत सजग है, सक्षम है और संकल्पबद्ध है। राष्ट्रपति के इस निर्भीक कदम के लिए राष्ट्र उन्हें सलाम करता है। जय हिंद, जय भारत।

Continue reading on the app

PM Modi का दक्षिण दौरा, Tamil Nadu-Puducherry को देंगे 7,100 करोड़ के Mega Projects की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करने वाले हैं। राजस्थान और गुजरात के अपने दौरे के बाद, प्रधानमंत्री 28 फरवरी को रात करीब 9 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे, प्रधानमंत्री पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, शिलान्यास और देश को समर्पित करेंगे। इस इवेंट के दौरान वे एक पब्लिक गैदरिंग को भी एड्रेस करेंगे। एक ऑफिशियल रिलीज़ के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स का मकसद पूरे केंद्र शासित प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सर्विसेज़, इंडस्ट्रियल ग्रोथ, एजुकेशन, हेल्थकेयर और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को मज़बूत करना है। PM ई-बस सेवा इनिशिएटिव के तहत, वे नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। वे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, CITIIS स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर तबकों के लिए हाउसिंग फैसिलिटीज़ और कई सीवरेज और वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कराईकल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ब्लॉक और गंगा हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। वे JIPMER में मॉडर्न रीजनल कैंसर सेंटर और पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में नई बिल्डिंग्स का भी उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Rajasthan दौरा: Ajmer को मिलेगी 16,680 करोड़ के Mega Projects की सौगात

PM करासुर-सेदारापेट इंडस्ट्रियल एस्टेट समर्पित करेंगे

इस दिन की एक खास बात 750 एकड़ के करासुर-सेदारापेट इंडस्ट्रियल एस्टेट को देश को समर्पित करना होगा। इस एस्टेट में एक फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, IT पार्क, IIT मद्रास का एक रिसर्च सेंटर और JIPMER की एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री पीने के पानी के अपग्रेड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 41 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, हेरिटेज टाउन डेवलपमेंट, MISHTI स्कीम के तहत मैंग्रोव रेस्टोरेशन, और पानी, सफाई और बिजली के खास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Hexagon Plan क्या है, जिसमें मोदी को शामिल करना चाहते हैं नेतन्याहू?

मदुरै में खास प्रोजेक्ट्स और पब्लिक इवेंट्स

पुडुचेरी में अपने काम पूरे करने के बाद, प्रधानमंत्री मदुरै जाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे, वह 4,400 करोड़ रुपये से ज़्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह NH 332A के मरक्कनम से पुडुचेरी सेक्शन और NH 87 के परमकुडी से रामनाथपुरम सेक्शन के चार-लेन कंस्ट्रक्शन का शिलान्यास करेंगे। रिलीज़ के मुताबिक, इन हाईवे से यात्रा का समय काफी कम होने और कनेक्टिविटी बढ़ने और इलाके में आर्थिक विकास को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे रिंकू सिंह:कल पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए; वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेंगे

रिंकू सिंह रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर एट्स मैच से पहले शनिवार को कोलकाता में भारतीय T20 वर्ल्ड कप टीम में फिर से शामिल होंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि रिंकू शनिवार को टीम में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को उनके पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया था। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई से सीधे अलीगढ़ पहुंच गए थे। लेकिन अब वे दोबारा टीम के साथ होंगे। दरअसल, ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच एक वर्चुअल नॉकआउट है, जिसमें जीतने वाली टीम ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। रिंकू ने अब तक टूर्नामेंट में पांच इनिंग्स में 24 रन बनाए हैं। यह रिंकू का पहला वर्ल्ड कप आउटिंग है, क्योंकि वह 2024 में टूर्नामेंट के पिछले एडिशन में ट्रैवलिंग रिजर्व थे और प्लेइंग XI में शामिल नहीं थे। सचिन-विराट भी पिता के निधन के दूसरे दिन मैच खेलने पहुंच गए थे विराट कोहली : दिसंबर 2006 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। विराट अंतिम संस्कार के बाद अगले दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे और 90 रन बनाए थे। यह घटना उनके करियर की सबसे चर्चित और प्रेरणादायक घटनाओं में गिनी जाती है। सचिन तेंदुलकर: 1999 वर्ल्ड कप के दौरान सचिन के पिता का निधन हो गया था। वे भारत लौटे, अंतिम संस्कार में शामिल हुए और फिर इंग्लैंड वापस जाकर केन्या के खिलाफ शतक बनाया था। उन्होंने 140 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह शतक पिता को समर्पित किया था। Sat, 28 Feb 2026 00:20:38

  Videos
See all

दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल | #breakingnews #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T00:10:00+00:00

Avimukteshwaranand Chaos | Rashtravad:अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर तू तू मैं-मैं पर उतरे धर्मगुरु! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T00:30:17+00:00

PM Modi Israel Visit Live : पीएम मोदी के इस ऐलान से पाकिस्तान में हड़कंप ! | Breaking News | Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T00:37:20+00:00

सूरत के गांव में तेंदुए की एंट्री | #breakingnews #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T00:20:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers