अंगुर से गोभी तक, थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये फूड्स, जानें क्या खाए और क्या नहीं
Worst Food for Thyroid: थायराइड की दवा यदि आप जिंदगी भर नहीं खाना चाहते हैं, तो सही डाइट लेना शुरू कर दें. थायराइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यहां आप जान सकते हैं.
Electric SUV: किआ सायरोस इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग तेज, भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च; जानें डिटेल
Electric SUV: भारत की प्रमुख ऑटो निर्माता Kia India जल्द ही घरेलू बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग मॉडल को Kia Syros EV नाम से पेश किया जा सकता है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च से पहले एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
टेस्टिंग के दौरान क्या दिखा?
स्पॉट की गई टेस्टिंग यूनिट पूरी तरह से कवर थी, लेकिन इसके बॉडी शेप और ओवरऑल सिल्हूट से संकेत मिलते हैं कि यह मौजूदा Kia Syros के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। चूंकि यह इलेक्ट्रिक वर्जन है, इसलिए इसके फ्रंट ग्रिल को क्लोज्ड डिजाइन दिया जा सकता है। साथ ही फ्रंट और रियर बंपर में एयरोडायनामिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी ICE मॉडल से अलग हो सकता है, ताकि बेहतर रेंज और एफिशिएंसी मिल सके।
प्रीमियम फीचर्स की उम्मीद
डिजाइन के साथ-साथ इंटीरियर में भी कुछ बदलाव संभव हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ICE वर्जन की तरह 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एकीकृत करेगा। इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, इनबिल्ट नेविगेशन सिस्टम, ड्यूल-पेन सनरूफ, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, रियर सीट रिक्लाइन और स्लाइड फंक्शन, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिससे यह सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अब तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि Kia Syros EV को अगले तीन से चार महीनों के भीतर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह एसयूवी किफायती इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ग्राहकों के लिए आकर्षक और प्रतिस्पर्धी विकल्प बन सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




















