अर्शदीप सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस खतरनाक पेसर की बराबरी कर ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज
Arshdeep Singh : भारत के 27 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. उन्होंने इस मैच में 1 विकेट हासिल करने के साथ ही अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है, जो आज तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल के नाम दर्ज था. अब अर्शदीप सिंह उनकी बराबरी कर ऐसा करने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं.
दरअसल, पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए टिम सीफर्ट और फिन एलन आए. अर्शदीप सिंह भारत की ओर से न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर में विकेट लेकर उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
अर्शदीप सिंह ने चटकाए 2 विकेट
अर्शदीप सिंह ने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट हासिल कर लिया. उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर टिम सीफर्ट को 2 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी. अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ड को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने न्यूजीलैंड का स्कोर 4/1 कर दिया. इसके साथ ही अर्शदीप सिंह के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कलैंडर ईयर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर-1 गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
In the airrrr...and Axar Patel takes a fine catch ????
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
Arshdeep Singh with #TeamIndia's opening breakthrough ????
Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD#NZvIND | @arshdeepsinghh | @akshar2026 pic.twitter.com/3rz3IuSbQS
अर्शदीप सिंह ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप ने 149 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने रिजवान बट को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 148 विकेट हैं. अब अर्शदीप सिंह सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान 163 और टिम साउथी 164 से पीछे हैं.
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
164 - टिम साउथी (SR: 16.7)
163 - मुस्तफ़िज़ुर रहमान (SR: 17.1)
149* - अर्शदीप सिंह (SR: 14)
148 - रिज़वान बट (SR: 14.1)
142 - मार्क अडायर (SR: 15.1)
Nitish Kumar Reddy comes into the attack and gets the big breakthrough ????
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
Finn Allen departs after scoring 40 runs. Naman Dhir with a fine catch in the deep
Live - https://t.co/zf4CnZQ8CD #NZvIND pic.twitter.com/77wqFBqXqQ
कैसी रही न्यूजीलैंड की पारी
इस मुकाबले की बात करें तो, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अब तक 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं. टीम के लिए डेरिल मिशेल इस समय 47 बॉल में 5 चौके और 5 छक्कों के साथ 87 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं बेवॉन जैकब्स अब तक 20 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 33 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनसे पहले टिम के लिए फिल एलन ने 40 रनों की पारी खेली. उन्होंने 25 बॉल में 5 चौकों के साथ इतने रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : IND VS NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने बदलकर रख दी प्लेइंग-11, जानें किसे-किसे किया रिप्लेस
Uttarakhand Assembly Gairsain Protest Row: गैरसैंण में सड़क पर संग्राम! कांग्रेस-UKD का भारी हंगामा
उत्तराखंड में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया. बैरियर के पास यूकेडी और कांग्रेस का प्रदर्शन. गैरसैंण घेराव के लिए कूच कर रहे कार्यकर्ता. #timesnownavbharat #gairsain #uttarakhandcongress #gairsainsession #ukd #dhagovt #breakingnews #hindinews #nationalnews #latestnews #topnews #newsupdate #uttarakhandnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










