थलपति विजय की पत्नी ने एक्टर से मांगा तलाक, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
Thalapathy Vijay Divorce: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में हैं. खबर है कि उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी दायर की है. शादी के करीब 27 साल बाद यह कपल अलग होने की कगार पर पहुंच गया है.
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने Chengalpattu Family Court में तलाक की याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्सट्रामैरिटल अफेयर था. संगीता का दावा है कि अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चलने पर विजय ने इसे समाप्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कथित तौर पर यह रिश्ता जारी रहा. इसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा.
सवाल उठाने पर व्यवहार में बदलाव का आरोप
अदालत में दायर याचिका के अनुसार, जब संगीता ने इस कथित संबंध को लेकर सवाल उठाए तो विजय के व्यवहार में बदलाव आ गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया गया, आने-जाने पर पाबंदियां लगाई गईं और आर्थिक मामलों में भी रोक-टोक की गई. संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का हवाला देते हुए तलाक की मांग की है. उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत याचिका दायर की है, जिसके अंतर्गत व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है.
दो साल से अलग रह रहे हैं
बताया जा रहा है कि विजय और संगीता पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे हैं. संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से संबंध रखती हैं और उनका पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम में हुआ है. वहीं विजय, जिन्हें उनके प्रशंसक ‘थलपति’ के नाम से जानते हैं, हाल ही में फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय हुए हैं. उनकी पार्टी Tamilaga Vetri Kazhagam को तमिलनाडु में एक उभरती राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है.
27 साल पुराना रिश्ता
विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसके बाद चेन्नई में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया था. विजय क्रिश्चियन हैं जबकि संगीता हिंदू परिवार से हैं. शादी के बाद वर्ष 2000 में उनके बेटे जेसन संजय का जन्म हुआ और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया. अब करीब 27 साल बाद यह रिश्ता कानूनी तौर पर समाप्त होने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने खोली खेलारी लाल यादव की पोलपट्टी, तो काजल राघवानी को किया सपोर्ट
भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर से तेजी से बढ़ रहा : सीईए नागेश्वरन
नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत अगले कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, क्योंकि 2022-23 को आधार वर्ष मानते हुए नई श्रृंखला में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के लिए देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत और पूरे वित्तीय वर्ष के लिए 7.6 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएएनएस से सवाल का जवाब देते हुए नागेश्वरन ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद हमारी विकास दर सबसे तेज बनी हुई है और हम वृद्धि दर में जी20 देशों की अर्थव्यवस्थाओं में भी पहले स्थान पर हैं।
उन्होंने कहा कि किसी विशेष स्थिति तक पहुंचा जा सकेगा या नहीं, यह विनिमय दर जैसे कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करेगा, जो भारत के मामले में 2025 में हमारे पक्ष में नहीं रही। इसका स्वाभाविक रूप से प्रभाव पड़ेगा।
सीईए ने आगे कहा कि हमें उन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जो हमारे नियंत्रण में हैं।
नागेश्वरन ने आईएएनएस को बताया, नीति और सुधार दोनों दिशा-निर्देश भारत में वास्तविक रूप से कम से कम 7 प्रतिशत और नॉमिनल रूप से 10 से 11 प्रतिशत की निरंतर गैर-मुद्रास्फीति वृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि व्यापार समझौतों और भारत में एआई इकोसिस्टम की वर्तमान स्थिति के साथ, जो कभी 2025 में एक कमी मानी जाती थी, वह वास्तव में भारत की ताकत बन सकती है।
सीईए ने कहा, इन उपायों से पूंजी प्रवाह में सुधार होगा और विनिमय दर स्थिर होगी। आने वाले वर्षों में भारतीय जीडीपी का डॉलर मूल्य, रुपए के संदर्भ में भारतीय अर्थव्यवस्था के वास्तविक प्रदर्शन को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करेगा।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि संशोधित जीडीपी श्रृंखला द्वारा प्रस्तुत भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर कहीं अधिक मजबूत और सटीक है।
उन्होंने आगे कहा, इन आंकड़ों का वास्तविक परिणाम क्या होगा, यह तो आंकड़े स्वयं ही बताएंगे।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























