Responsive Scrollable Menu

हमें धमकाया गया, गौ मांस... भोपाल केस में सामने आईं पीड़िताएं, सनसनीखेज खुलासे

भोपाल में देह व्यापार और धर्मांतरण का एक नेटवर्क दो सगी बहनें मिलकर चलाती थीं. इनके तार कई शहरों से जुड़े हुए थे. दोनों बहनें अभी पुलिस की गिरफ्त में हैं. वहीं पुलिस यासीन, बिलाल और जन्नत की तलाश में जुटी हुई है. अब इस केस से जुड़ी पीड़िताएं सामने आई हैं और बड़ा खुलासा किया है.

Continue reading on the app

Zomato फाउंडर Deepinder Goyal के नए Startup में नौकरी की अजीब शर्त, Body Fat पर छिड़ा विवाद

ऑनलाइन फूड डिलीवरी मंच जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल के स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘टेम्पल’ में भर्ती के लिए की गई एक असामान्य पोस्ट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपने नए उद्यम के लिए ऐसे एथलीट जो इंजीनियर और वैज्ञानिक भी हों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने पात्रता मानदंड में पुरुषों के लिए बॉडी फैट (शरीर में वसा प्रतिशत) की मात्रा 16 प्रतिशत से कम और महिलाओं के लिए 26 प्रतिशत से कम होने की शर्त भी रखी।

फिटनेस को गंभीरता से लेते हैं 

गोयल ने इस पोस्ट में कहा कहा, “हम उन लोगों के लिए उत्पाद बना रहे हैं जो अपने शरीर को चरम सीमा तक ले जाते हैं। हम सिर्फ उन्हें सेवा नहीं देना चाहते, खुद भी वैसा ही होना चाहते हैं। इसलिए केवल वही लोग आवेदन करें जो फिटनेस को गंभीरता से लेते हैं।” उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार अभी बॉडी फैट के निर्धारित स्तर पर नहीं हैं, लेकिन तीन महीने में इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि तब तक वे टेम्पल में प्रोबेशन पर ही रहेंगे। गोयल ने कहा कि उनका स्टार्टअप टेम्पल ‘शीर्ष स्तर के एथलीट’ के लिए एक उन्नत पहनने-योग्य उपकरण (वियरेबल डिवाइस) विकसित कर रहा है।

भर्ती भूमिकाओं में एनालॉग सिस्टम इंजीनियर से लेकर कम्प्यूटेशनल न्यूरोसाइंटिस्ट तक शामिल हैं। उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक उपयोगकर्ता ने कहा, “मजेदार बात यह है कि 16 प्रतिशत से कम बॉडी फैट पाने के लिए पुरुषों को जोमैटो ऐप का इस्तेमाल बंद करना होगा।” एक अन्य उपयोगकर्ता ने बेहतरीन फिटनेस उत्पाद बनाने और बॉडी फैट प्रतिशत के बीच के संबंध पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई उत्कृष्ट खेल प्रौद्योगिकी उत्पाद ऐसे इंजीनियरों ने बनाए हैं जो खुद आला दर्जे के एथलीट नहीं थे।

गोयल ने पिछले महीने ही जोमैटो एवं ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटर्नल के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय गोयल ने कहा था कि वह “उच्च जोखिम वाले नये विचारों और प्रयोगों” पर काम करना चाहते हैं। इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए जोमैटो के प्रवक्ता को भेजे गए ईमेल फिलहाल कोई जवाब नहीं आया।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Zimbabwe: भारत की बड़ी जीत ने Super 8 का समीकरण बदला, अब West Indies से नॉकआउट

चेन्नई में रविवार की शाम सब कुछ भारत के मुताबिक होता दिखा। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर आसान जीत ने सुपर 8 ग्रुप 1 का समीकरण साफ कर दिया था। बता दें कि उस नतीजे के बाद भारत के लिए रास्ता सीधा हो गया था अब बाकी दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की जा सकती थी।

ऐसे में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वही किया जिसकी जरूरत थी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 72 रन से जीत दर्ज कर अपना अभियान फिर पटरी पर ला दिया। अब अगला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा, जो एक तरह से क्वार्टरफाइनल जैसा माना जा रहा है।

गौरतलब है कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस टी20 वर्ल्ड कप में उसका सर्वोच्च स्कोर है। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन बनाकर शानदार शुरुआत दिलाई। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने पावरप्ले में ऑफ स्पिन का सामना नहीं किया, जो अब तक उनकी कमजोरी मानी जा रही थी, और इसका पूरा फायदा उठाया।

संजू सैमसन ने भी तेज 24 रन जोड़कर रनगति को बनाए रखा। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन और तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोककर स्कोर को नई ऊंचाई दी। अंत में जिम्बाब्वे के गेंदबाज यॉर्कर की कोशिश में फुलटॉस डालते नजर आए और भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के जड़ दिए।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 54 गेंदों पर नाबाद 97 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से खास समर्थन नहीं मिला। टीम 20 ओवर में 184/6 तक ही पहुंच सकी। बता दें कि जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन उनके तेज गेंदबाज पावरप्ले में प्रभाव नहीं छोड़ सके और फील्डिंग में भी अहम मौके गंवाए गए।

हालांकि विपक्ष की गुणवत्ता पर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन भारत के लिए जरूरी था कि वह बड़ा स्कोर बनाए और नेट रन रेट सुधारे। टीम ने यह काम बखूबी किया। अब सेमीफाइनल का टिकट वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत पर निर्भर करेगा। हार की स्थिति में सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

चेपॉक की इस जीत ने भारत को नई ऊर्जा दी है, लेकिन आगे की चुनौती कहीं ज्यादा कड़ी होगी और टीम को यही लय बरकरार रखनी होगी अगर खिताब की दौड़ में बने रहना है और फिलहाल सबकी नजरें अगले निर्णायक मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
Fri, 27 Feb 2026 21:32:31 +0530

  Videos
See all

Rising Bharat Summit 2026 : ‘इनके बब्बर शेर जूते खा कर भाग रहे थे’ | #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:05:24+00:00

कपड़े नहीं Vijay-Rashmika की जूलरी के चर्चे | #vijayrashmika #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:06:01+00:00

Khabardar Full: आसान भाषा में समझिए Arvind Kejriwal-Manish Sisodia पर पूरा फैसला क्या है?| CBI | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:02:56+00:00

Share Market में बड़ी गिरावट, 5 लाख करोड़ स्वाहा | #sharemarket #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T16:02:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers