IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बदली अपनी जर्सी, अब ऐसी आ रही है नजर
Lucknow Super Giants Launch New Jersey: एक ओर जहां क्रिकेट के गलियारों में टी-20 विश्व कप 2026 की धूम है, वहीं आईपीएल 2026 की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं. हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना लोगो बदला था और अब फ्रेंचाइजी ने सीजन के शुरू होने से पहले नई जर्सी लॉन्च कर दी है. सुपर जाएंट्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एडन मारक्रम नजर आ रहे हैं.
Lucknow Super Giants ने लॉन्च की नई जर्सी
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने वीडियो जारी कर नई जर्सी की पहली झलक दिखाई है. सबसे पहले उत्तरप्रदेश के लोकप्रिय स्मारक ताज महल, बनारस की आरती और रूमी दरवाजा दिखाया गया है. फिर आधुनिक लखनऊ की तस्वीरें प्रदर्शित की गई है. इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नई जर्सी के रंगों की तरंगे मिलती हैं. अंत में भगवा रंग की जर्सी दिखाई जाती है, जिसे कप्तान ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एडन मारक्रम ने पहना हुआ है.
UP ki shaan seene par, trophy ka sapna aakhon mein... ????❤️???? pic.twitter.com/rBAc4KO1VN
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 27, 2026
अलग नजर आ रही है जर्सी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 से अपने अभियान की शुरुआत की थी. पहले सीजन में हल्के नीले रंग का इस्तेमाल किया गया था जर्सी पर नारंगी रंग का पैटर्न था. इसके बाद 2023 से लेकर 2025 तक नेवी ब्लू रंग की जर्सी का प्रयोग किया गया. इस पर भी ऑरेंज कलर का पैटर्न था. लेकिन, अब LSG की नई जर्सी के लिए भगवा कलर चुना गया है, जिसमें आगे की तरफ नीले रंग के स्ट्राइप्स हैं जो गले से कमर की ओर जाते हैं. वहीं कंधे पर गोल्डन कलर के स्ट्राइप्स हैं.
मजबूत वापसी करना चाहेगी LSG
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 से 2024 तक लगातार 3 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. मगर, आईपीएल 2025 में LSG का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और फ्रेंचाइजी अंक तिलाक में सातवें स्थान पर रही थी. ऐसे में अब आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में फ्रेंचाइजी मजबूत वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस ने की भविष्यवाणी, बताया किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा टी-20 विश्व कप का फाइनल
चीन और कनाडा ने अपने नागरिकों से कहा, 'तुरंत छोड़ दें ईरान'
नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीन और कनाडा ने मध्य पूर्व एशिया में बदलते हालात और यूएस-ईरान वार्ता का कोई ठोस नतीजा न आने की खबरों के बीच अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है। चीन और कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
चीन ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। चीन ने कहा है कि ईरान पर अमेरिकी हमलों का खतरा है, इसलिए “बाहरी जोखिम काफी बढ़ गया है।”
बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ईरान में सुरक्षा संबंधी मौजूदा हालात को देखते हुए, चीन के विदेश मंत्रालय और ईरान में चीनी दूतावास और कॉन्सुलेट चीनी नागरिकों से कहना चाहते हैं कि वे फिलहाल ईरान की यात्रा पर जाने से बचें।”
“ईरान में मौजूद सभी चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखे और जितनी जल्दी हो सके वहां से निकल जाएं।”
वहीं, कनाडा ने ईरान में अपने सभी नागरिकों से जल्द से जल्द वहां से निकलने की अपील की है, क्योंकि इलाके में तनाव अभी भी बहुत ज्यादा है। सरकार का कहना है, “ईरान में रह रहे कनाडाई नागरिकों: मौजूदा तनाव की वजह से, इलाके में हालात अच्छे नहीं हैं। बगैर चेतावनी के संघर्ष शुरू हो सकता है। अगर आप सुरक्षित तरीके से ईरान छोड़ सकते हैं, तो अभी वहां से निकल जाएं। पक्का करें कि ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स अप-टू-डेट हों और अगर आपको कहीं रुकना पड़े तो आपके पास काफी सामान हो।”
पोलैंड, स्वीडन, भारत और दूसरे देशों ने भी अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है, क्योंकि इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
वहीं, इजरायल को लेकर भी यूएस दूतावास ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की। जिसमें उन्होंने कहा कि इजरायल के कुछ यरूशलम समेत कुछ विशेष इलाकों में अमेरिकी अधिकारी और उनके परिजन जाने से बचें। उन्होंने इसकी वजह आतंकवादी घटनाओं और व्यापक अशांति को बताया है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















