बलिया की रसमलाई का स्वाद है बेमिसाल, 65 साल पुरानी दुकान की मिठाई बनी लोगों की पसंद
Ballia Famous Rasmalai: बलिया की 65 साल पुरानी रसमलाई अपने खास स्वाद और कम चीनी की वजह से लोगों के बीच काफी मशहूर है. यहां की रसमलाई खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इसे अच्छे दूध, रबड़ी और छेने से पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. यह दुकान बलिया में कचहरी रोड पर पालिका गेट के पास स्थित साधु जी का दिव्यांशु मिष्ठान भंडार है. यहां की रसमलाई लखनऊ, मऊ और गाजीपुर तक भेजी जाती है. कम मिठास और पारंपरिक स्वाद के कारण यह मिठाई लोगों को खूब पसंद आती है. दुकानदार दिव्यांशु गुप्ता के मुताबिक, यह दुकान उनके दादाजी ने शुरू की थी. यहां के कारीगर तीन पीढ़ियों से मिठाई बनाने का काम कर रहे हैं. रसमलाई के अलावा यहां कम चीनी वाला कलाकंद भी मिलता है. इसकी कीमत 40 रुपये प्रति पीस है.
फ्रांस में करीना-सैफ का फैमिली वेकेशन, तैमूर-जेह संग देखें खूबसूरत तस्वीरें
करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों फ्रांस में छुट्टियां मना रहे हैं। सैफ ने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें परिवार का मस्ती भरा अंदाज और कैजुअल लुक देखने को मिल रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan









