Responsive Scrollable Menu

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने चुनाव को तमिलनाडु की शान बताया:कहा- पूरे राज्य में 75,000 पोलिंग स्टेशन होंगे, SIR के बाद 5.67 करोड़ वोटर बचे

चीफ इलेक्शन कमिश्नर(CEC) ज्ञानेश कुमार ने चुनावी प्रक्रिया को तमिलनाडु की शान बताया। उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CEC ने राज्य के सभी वोटरों से आने वाले विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) कराया गया है। इसके बाद वर्तमान में यहां 5 करोड़ 67 लाख वोटर हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लगभग 75,000 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 44,000 ग्रामीण इलाकों में होंगे। ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए हर पोलिंग बूथ पर 100% वेबकास्टिंग होगी। ज्ञानेश कुमार ने और क्या बताया… 23 फरवरी: तमिलनाडु में SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश हुई, 74 लाख नाम कटे चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) 2026 के तहत तमिलनाडु की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश कर दी है। इसके मुताबिक राज्य में अब कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रोसेस में करीब 74 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं जिसके बाद राज्य में 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं। चेन्नई की हार्बर विधानसभा में सबसे कम वोटर सबसे ज्यादा 5,36,991 वोटर चेंगलपट्टू जिले की विधानसभा नंंबर 27 शोझांगनल्लूर में हैं। वहीं सबसे कम 1,16,896 वोटर चेन्नई जिले की विधानसभा नंबर 18 हार्बर में दर्ज हुए हैं। ------------- ये खबर भी पढ़ें… AIADMK से निष्कासित पूर्व CM पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल:मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई, तीन बार तमिलनाडु के CM रह चुके तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने शुक्रवार को DMK का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है। तीन बार सीएम रहे पन्नीरसेल्वम जे जयललिता के करीबी ओ.पन्नीरसेल्वम पहली बार 2001 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

क्या अब टी20 वर्ल्ड कप में टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? पिता के निधन के बाद पहुंचे घर, BCCI ने दिया अपडेट

BCCI Update on Rinku Singh: बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के महत्वपूर्ण टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. 27 फरवरी की सुबह रिंकू सिंह के पिता का कैंसर के चलते निधन हो गया, जिसके बाद वह घर लौट गए.

Continue reading on the app

  Sports

9 घंटे में 2 फ्लाइट, अचानक टीम में हुआ शामिल… फिर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में ठोका शतक

Qamran Iqbal Hundred: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के ओपनर कामरान इकबाल ने एक कमाल की पारी खेली और शतक जड़ा. बता दें, वह पहले टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आखिरी समय पर उन्हें बुलाया गया था. Sat, 28 Feb 2026 12:19:07 +0530

  Videos
See all

Iran पर एक साथ कई अटैक #shorts #shortsviral #israelattackiran #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:12:56+00:00

Israel Attacks Iran News: हमले को लेकर इजरायल का बड़ा बयान | Netanyahu | Khamenai | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:09:36+00:00

Pakistan Afghanistan Conflict: Donald Trump ने की Pakistan PM और Asim Muneer की तारीफ, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:08:50+00:00

Israel ने पूरे दम से किया हमला #shorts #shortsviral #israelattackiran #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T07:14:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers