गैंगस्टर लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट:यहां 200 आतंकी और खतरनाक कैदी बंद; 2023 से इसी जेल में है
गैंगस्टर लॉरेंस को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी 'दो सौ खोली' ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लॉक में आतंकवाद और दूसरे गंभीर अपराधों के 200 खतरनाक कैदियों को रखा जाता है। लॉरेंस को अलग रखने और कैदियों की एक-दूसरे के सेल में आवाजाही रोकने के लिए ब्लॉक को चार हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 50 कैदी हैं। लॉरेंस का सेल करीब 7.5x11 फीट का है। लॉरेंस इस जेल में 10 मई 2023 से बंद है। लॉरेंस के नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पिछले दो साल में लॉरेंस की ओर से सीधे कॉल या संपर्क का कोई मामला सामने नहीं आया है। साबरमती जेल में अलग-थलग रहने के बावजूद उसका गिरोह विदेश से संचालित हो रहा है। उसके प्रमुख गुर्गों का समूह रोजमर्रा के कामकाज संभालता है। 18 अक्टूबर को मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली थी। खबर अपडेट की जा रही है।
India vs New Zealand 3rd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI
India vs New Zealand 3rd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









.jpg)
