Responsive Scrollable Menu

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Continue reading on the app

कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप, 5.4 तीव्रता:तेज झटके महसूस हुए, इमारतें हिलीं, लोग सड़कों पर निकले; बांग्लादेश के ढाका में था केंद्र

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के ढाका स्थित अगरगांव में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। पश्चिम बंगाल से अगरगांव की दूरी लगभग 26 किलोमीटर बताई जा रही है। झटके इतने तेज थे कि कोलकाता में बहुमंजिला इमारतें कुछ सेकेंड तक हिलती रहीं। अचानक कंपन महसूस होते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। कई इमारतों में बंद पड़े सीलिंग फैन तक हिलते नजर आए। कुछ पुराने मकानों के झुकने की भी खबर सामने आई है। हालांकि अब तक बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। कोलकाता में स्वगता नाम की ने युवती ने बताया कि हम सोफे पर बैठे थे तभी अचानक झटके महसूस हुए। हम तुरंत घर से बाहर भागे। सोफा और पंखा हिल रहे थे, टेबल पर रखी एक बोतल गिर गई। हम सब नीचे की ओर भागे। कोलकाता में भूकंप के बाद की तस्वीरें… कोलकाता में इस महीने दूसरी बार भूकंप कोलकाता में इस महीने यह दूसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 3 फरवरी की रात को भी कोलकाता में भूकंप आया था। तब भूकंप का केंद्र म्यांमार में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 दर्ज की गई थी। बंगाल में लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले नंवबर 2025 में बांग्लादेश के ढाका और चिटगांव समेत कई इलाकों में भूकंप आया था। इसके झटके पश्चिम बंगाल के कोलकाता, सिलीगुड़ी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे। 21 नवंबर 2025: बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 6 मौतें; 200 घायल बांग्लादेश में 21 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10:08 (भारतीय समयानुसार) बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए थे। भूकंप का केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था, जो ढाका से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से एक दस मंजिला इमारत दूसरी तरफ झुक गई। वहीं, बांग्लादेश-आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी कुछ देर के लिए रोक दी गई। पूरी खबर पढ़ें… बांग्लादेश में भूकंप के बाद की तस्वीरें...

Continue reading on the app

  Sports

रवि शास्त्री को मुंबई क्रिकेट का सलाम, वानखेड़े स्टेडियम में होगा उनके नाम का स्टैंड

Mumbai cricket honours Ravi Shastri: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री के नाम पर मुंबई के वनाखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा. मुंबई क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है. इसके अलावा कई खिलाड़ियों के नाम पर स्टेडियम के गेट को समर्पित किए जाएंगे. इस में दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम प्रमुख है. Fri, 27 Feb 2026 23:54:07 +0530

  Videos
See all

Karpoori Thakur Kisan Samman Nidhi:किसानों को मिलेंगे ₹3000 सीधे बैंक खाते में! | PM Kisan News 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T19:00:27+00:00

Why are Afghanistan and Pakistan fighting? #Afghanistan #Pakistan #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T18:39:59+00:00

Crime Story 2026: सावधान! घर के नौकर पर भरोसा करने से पहले ये वीडियो जरूर देखें | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T18:45:05+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Data Center | Investments #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T19:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers