Responsive Scrollable Menu

'विराट कोहली-रवि शास्त्री वे लोग थे जिन्होंने...' क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे ने कह दी ये बात

Ajinkya Rahane on Virat Kohli-Shastri: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब उन्होंने एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए पूर्व कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री की जमकर सराहना की है. उनका मानना है कि कोहली और शास्त्री के दौड़ में भारतीय टीम का लेवल काफी ऊंचा रहा. इसके अलावा रहाणे ने कोहली के साथ बल्लेबाजी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. 

अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली और रवि शास्त्री की जमकर तारीफ की

अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए कहा, "जब हमने अपने दौर में खेलना शुरू किया, जब एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से जा रहे थे, वह तब भी टी20 और वनडे खेल रहे थे, लेकिन विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट में, मुझे लगा कि विराट कोहली और रवि शास्त्री वे लोग थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाया, विशेष रूप से विदेशों में खेलते हुए, आक्रामक होना, साहसी होना, न कि रक्षात्मक और थोड़ा प्रतिक्रियात्मक होना. मुझे लगता है कि हम हमेशा सक्रिय रहते थे." 

विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी ने टीम इंडिया को बनाया आक्रामक 

विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी ने टीम इंडिया का स्तर वाकई काफी बढ़ाया. खासकर टेस्ट क्रिकेट में विदेशी जमीन पर भारतीय टीम ने काफी आक्रामक खेल दिखाया. इन दोनों की देखरेख में टीम इंडिया ने सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि विदेश में जाकर भी जीत हासिल की. यही वजह है कि 2017 से 2021 के बीच के समय को भारतीय टेस्ट क्रिकेट का 'गोल्डन एरा' कहा जाता है. विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी 2017 से 2021 तक साथ रही और इस दौरान टीम इंडिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विदेश में कई टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया.

कोहली-शास्त्री की की देखरेख में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन

कुल मैच खेले - 39 
जीत मिली - 22
हार मिली - 13
ड्रॉ रहे - 4
घरेलू मैदान पर - 79% मिली जीत
वहीं विदेशी जमीन पर - 44% मिली जीत 

विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर क्या बोले रहाणे?

अजिंक्य रहाणे ने यह भी कहा कि उन्हें विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करना पसंद था. वो दोनों एक दूसरे को समझते थे. रहाणे ने कहा. "मुझे उनके (कोहली) साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया. हम दोनों एक-दूसरे के खेल को बहुत अच्छी तरह से पूरा करते थे. विराट का आक्रामक स्वभाव और मेरा शांत स्वभाव हमारे बहुत काम आया. मुझे लगता है कि इस साझेदारी की वजह हमेशा हमारी सकारात्मक और स्पष्ट बातचीत रही, जो हम तब महसूस करते थे जब हम एक साथ बल्लेबाजी करते थे." 

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: गॉल स्टेडियम में रवींद्र जडेजा के पास होगा इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय

Continue reading on the app

अभिषेक बनर्जी के आमतला पार्टी कार्यालय पर कार्रवाई को लेकर रोक 21 अगस्त तक बढ़ी, 18 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई

अभिषेक बनर्जी के आमतला पार्टी कार्यालय पर कार्रवाई को लेकर रोक 21 अगस्त तक बढ़ी, 18 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई

Continue reading on the app

  Sports

9 साल तक दाएं हाथ से बैटिंग की, फिर बाएं हाथ से खेलना शुरू किया, ठोके 74 शतक, अब बनेगा बैटिंग कोच

करियर में 800 से ज्याादा मैच और 74 शतक. इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं है. ये आंकडे उस बल्लेबाज के हैं, जिसने दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से खेलना शुरू किया और जिसे अब बैटिंग कोच बनाने की बात चल रही है. Thu, 06 Aug 2026 08:05:14 +0530

  Videos
See all

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, जमकर हुई बारिश! | IMD Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:45:38+00:00

Devendra Mahto Viral Video: देवेंद्र महतो का वाटर फास्ट समाप्त, सोनम वांगचुक ने की थी अपील | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:38:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers