Responsive Scrollable Menu

केंद्रीय गृह मंत्री पर राहुल गांधी के आरोप निराधार, प्रमाण है तो सामने लाएं: विक्रम सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री पर राहुल गांधी के आरोप निराधार, प्रमाण है तो सामने लाएं: विक्रम सिंह

Continue reading on the app

‘सिर्फ पेपर साइन...', Gaurav Khanna से तलाक लेने पर फिर बोलीं Akanksha Chamola, वायरल हुआ वीडियो

Akanksha Chamola on Divorce: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हाल ही में रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वो और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और उनके बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है. इस बयान के बाद उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे. अब शो से बाहर आने के बाद एक बार फिर आकांक्षा चमोला ने अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी का इस्तेमाल पॉपुलेरिटी या टीआरपी हासिल करने के लिए नहीं किया.

'कोई अपनी शादी को दांव पर नहीं लगाता'

'Lock Upp 2' से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में आकांक्षा चमोला ने उन लोगों को जवाब दिया जो उनके तलाक के खुलासे को सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने का तरीका बता रहे थे. वरिंदर चावला द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आकांक्षा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर सिर्फ टीआरपी के लिए ये कहेगी कि वो अपने पति से तलाक ले रही है." उन्होंने आगे कहा कि लोग बिना सच्चाई जाने अपनी-अपनी राय बना लेते हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग होती है.

'मेरी लीगल टीम से बात कीजिए'

आकांक्षा ने कहा कि अगर किसी को उनके बयान पर भरोसा नहीं है, तो वो उनके घर आकर उनकी लीगल टीम से बात कर सकता है. उन्होंने कहा, "प्लीज मेरे घर आइए और मेरी लीगल टीम से बात कीजिए. तलाक की कानूनी प्रक्रिया काफी समय से चल रही है." उनके मुताबिक, ये कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि लंबे समय से दोनों परिवारों और वकीलों के बीच इस मामले को लेकर बातचीत चल रही है.

'Lock Upp' में जाने से पहले ही शुरू हो चुकी थी प्रक्रिया

आकांक्षा ने बताया कि उनके रियलिटी शो में हिस्सा लेने से पहले ही तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. उन्होंने कहा, "जब मैं 'Lock Upp 2' में गई थी, उससे पहले भी हमारी लीगल टीमें इस मामले पर काम कर रही थीं. अब शो से बाहर आने के बाद भी वही प्रक्रिया जारी है. बस कुछ कानूनी फॉर्मलिटीज पूरी होनी बाकी हैं और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने हैं." उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी अपनी निजी जिंदगी को प्रचार का जरिया नहीं बनाया.

'पब्लिसिटी के लिए निजी जिंदगी का इस्तेमाल नहीं किया'

आकांक्षा चमोला ने इस दौरान साफ कहा कि वो और गौरव खन्ना हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सम्मान के साथ जीते आए हैं. उन्होंने कहा, "हमने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ में टीआरपी या पब्लिसिटी के लिए कोई बयान नहीं दिया. सिर्फ इसलिए कि हम एक्टर हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमारी जिंदगी में जो कुछ भी हो रहा है, वो कैमरे या प्रचार के लिए हो रहा है." उनका कहना था कि रिश्तों से जुड़े फैसले बेहद निजी होते हैं और उन्हें सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा मानना सही नहीं है.

शादी के समय भी उठे थे सवाल

आकांक्षा ने याद किया कि जब उन्होंने और गौरव खन्ना ने शादी की थी, तब भी कुछ लोगों ने कहा था कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है. उन्होंने कहा, "जब हमारी शादी हुई थी, तब भी लोगों ने कहा था कि ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था." आकांक्षा के मुताबिक, लोग अक्सर कलाकारों की निजी जिंदगी को भी मनोरंजन की नजर से देखने लगते हैं, जबकि वास्तविकता इससे काफी अलग होती है.

ये भी पढ़ें: Explainer: साउथ स्टार्स बॉलीवुड सुपरस्टार्स से क्यों हो रहे ज्यादा पॉपुलर? जानें इसकी पीछे की वजह

Continue reading on the app

  Sports

Mahadevan Sathasivam: श्रीलंकाई खिलाड़ी की पत्नी का हुआ मर्डर, 20 महीने जेल में रहा, फिर खुला सनसनीखेज राज

श्रीलंका को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री मिलने में वक्त लगा हो लेकिन उससे पहले देश में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला जाता था. उसी दौरान महादेवन सताशिवम की एंट्री हुई, जिनकी बैटिंग ने छाप छोड़ी. Thu, 06 Aug 2026 02:10:28 +0530

  Videos
See all

Saurav Das Privacy & Security Breach: CJP के Saurav Das के घर पर हमला, आशुतोष रांका ने दी चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T00:02:50+00:00

Pathshala | Rubika Liyaquat : जंतर-मंतर पर साजिश खतरे की गारंटी! | Delhi | Terror Module | ISI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T00:14:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers