Responsive Scrollable Menu

साप्ताहिक टैरो राशिफल: अक्टूबर का अंतिम सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

साप्ताहिक टैरो राशिफल: अक्टूबर का अंतिम सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

Continue reading on the app

रणजी ट्रॉफी में दूसरे दिन MP की नजरें बढ़त पर:रजत पाटीदार से बड़े स्कोर उम्मीद; बिहार को वापसी के लिए जल्दी विकेट लेना जरूरी

रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी। होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए एमपी ने मुकाबले पर पकड़ बना ली है। सारांश जैन की शानदार गेंदबाजी के सामने बिहार की पहली पारी 99 रन पर सिमट गई। जवाब में मध्यप्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में तीन विकेट पर 261 रन बना लिए थे। टीम को पहली पारी में 162 रन की बढ़त हासिल है। मध्यप्रदेश की ओर से पदार्पण मुकाबला खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज सक्षम पुरोहित 113 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान रजत पाटीदार 21 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दूसरे दिन टीम की कोशिश बड़ा स्कोर खड़ा कर बिहार पर दबाव बढ़ाने की होगी। इस सीजन में दो मुकाबले ड्रॉ खेलने के बाद मध्यप्रदेश की नजर पहली जीत पर है। सक्षम के शतक के बाद रजत से बड़ी पारी की उम्मीद पहले दिन सक्षम पुरोहित ने 166 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए। उन्होंने यश दुबे के साथ पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। यश ने 94 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद सक्षम ने एक छोर संभाले रखा। अब दूसरे दिन कप्तान रजत पाटीदार से लंबी पारी की उम्मीद होगी। रजत पहले दिन 35 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारी मध्यप्रदेश की बढ़त को और मजबूत कर सकती है। सारांश की फिरकी में फंसी बिहार की टीम पहले दिन सारांश जैन ने 13 ओवर में 40 रन देकर सात विकेट झटके। आवेश खान ने दो और कुमार कार्तिकेय ने एक विकेट लिया। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। सूरज कश्यप ने 15 रन का योगदान दिया। बिहार की पूरी टीम 30.3 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की बल्लेबाजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मंगल महरौर के बाद उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर मध्यप्रदेश को मिले 22 अतिरिक्त रन रहे। दूसरे दिन बिहार के गेंदबाजों को मध्यप्रदेश के बल्लेबाजों को जल्द आउट करना होगा, ताकि टीम मुकाबले में वापसी कर सके। दो ड्रॉ के बाद पहली जीत की तलाश मध्यप्रदेश ने इस सीजन में जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मुकाबले ड्रॉ खेले हैं। पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंक हासिल करने के बाद टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। बिहार के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर टीम जीत की मजबूत नींव रखना चाहेगी। रणजी ट्रॉफी में जीत के छह अंक मिलते हैं, जबकि पारी या 10 विकेट से जीत पर एक बोनस अंक भी मिलता है। ऐसे में मध्यप्रदेश की कोशिश बढ़त को इतना बड़ा करने की होगी कि बिहार की दूसरी पारी में उसे दबाव का सामना करना पड़े। ये खबर भी पढ़ें… सारांश के 7 विकेट, सक्षम के शतक से MP मजबूत रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश ने पहले ही दिन मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। होलकर स्टेडियम में सारांश जैन की घातक गेंदबाजी के सामने बिहार की पहली पारी महज 99 रन पर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 Auction के लिए किस टीम के पास कितना पैसा? कोच्चि में 150 खिलाड़ियों की आज लगेगी बोली

WPL 2027 auction in Kochi Today: कोच्चि में 150 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. हालांकि स्लॉट सिर्फ 27 खिलाड़ियों का ही खाली है, जिसके लिए 5 टीमें बोली लगाएंगी. Wed, 28 Oct 2026 10:10:47 +0530

  Videos
See all

IMD Weather Alert: 8 बजते ही IMD का भयंकर अलर्ट जारी? मौसम का बड़ा अपडेट! Weather Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:07+00:00

Yogi Cabinet Decisions 2026 : यूपी की जनता को CM योगी की बड़ी सौगात! | CM Yogi News | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T02:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers