Holi 2026: राजस्थान से लेकर बिहार तक, होली पर इन राज्यों में बनती है भारत की ये स्पेशल मिठाई 'मालपुआ', पढ़ें आसान रेसिपी
Holi 2026: रंगों का त्योहार होली ऐसा पर्व है जिसमें रंगों के साथ-साथ खानपान का भी खास महत्व होता है. जैसे ही फाल्गुन का महीना आता है घर में गुजियां, दही भल्ले, ठंडाई और तरह-तरह के पकवान बनने शुरू हो जाते हैं. इन्हीं पारंपरिक पकवानों में एक नाम है मालपुआ जो होली के मौके पर कई राज्यों में खास तौर पर बनाया जाता है. मालपुआ की खासियत यह है कि हर राज्य में इसे बनाने का अलग तरीका होता है,
लेकिन स्वाद एक जैसा. कही इसे दूध और खोये से बनाया जाता है तो कही इसे गुड़े से बनाया जाता है. भारत के अलग-अलग राज्यों में होली और मालपुआ का रिश्ता बहुत पुराना है. देश में कई ऐसी जगहें है जहां होली मालपुआ के बिना अधूरी मानी जाती है. चलिए हम आपको बताते हैं उन्हीं जगहों के बारे में जहां होली पर मालपुआ को खास स्थान दिया जाता है. साथ ही अलग-अलग रेसिपी के बारे में भी बताएंगे.
अलग-अलग राज्यों में मालपुआ की खास रेसिपी
भारत में होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि स्वाद का भी त्योहार है. इस दिन कई घरों में मालपुआ जरूर बनता है. यह पारंपरिक मिठाई अलग-अलग राज्यों में अलग अंदाज में तैयार की जाती है. कहीं यह रबड़ी के साथ खाया जाता है, तो कहीं बिना चाशनी के ही इसका मजा लिया जाता है. आइए जानते हैं कि किन राज्यों में होली पर मालपुआ खास तौर पर बनाया जाता है और वहां इसकी रेसिपी कैसी होती है.
राजस्थान में रबड़ी वाला मालपुआ
राजस्थान में मालपुआ को शाही अंदाज में बनाया जाता है. यहां मालपुआ घी में तला जाता है और ऊपर से ठंडी-ठंडी रबड़ी डाली जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा, खोया और दूध मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची और सौंफ डाल दें. घी में गोल आकार में तलकर इन्हें चीनी की चाशनी में डुबो लें. आखिर में इसे रबड़ी के साथ मेहामनों को परोस दें.
बिहार का केला मालपुआ
बिहार में मालपुआ का स्वाद थोड़ा अलग होता है. यहां पके केले का इस्तेमाल किया जाता है. इस मालपुआ को अक्सर बिना चाशनी के ही खाया जाता है. इसे बनाने के लिए केले, मैदा, खोया और दूध का बैटर बनाया जाता है. फिर घी में तलने के बाद यह नरम और खुशबूदार लगता है.
मथुरा का पारंपरिक मालपुआ
मथुरा में होली का रंग कुछ खास होता है. यहां मालपुआ मैदा और सूजी से तैयार किया जाता है. इसे बनाने का तरीका मैदा, सूजी और दूध से बैटर बनाया जाता है. घी में तलने के बाद मालपुआ को हल्की चाशनी में डुबोया जाता है. इसका स्वाद ज्यादा मीठा नहीं होता.
ओडिशा का ‘अंपुआ’
ओडिशा में मालपुआ को अंपुआ कहा जाता है. यहां मैदे की जगह चावल के आटे का इस्तेमाल होता है. गुड़ से मिठास दी जाती है. चावल का आटा, नारियल और दूध मिलाकर बैटर बनाया जाता है. तेल में तलकर तैयार किया गया अंपुआ हल्का मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है.
झारखंड में भी है मालपुआ की परंपरा
झारखंड में भी होली पर मालपुआ बनाया जाता है. यहां इसकी रेसिपी बिहार से काफी मिलती-जुलती है और घर-घर में इसे बनाया जाता है.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर कैसे बनाएं सॉफ्ट मावे वाली गुजिया, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 133 तालिबान आतंकी ढेर, खुली जंग का ऐलान
गुरुवार देर रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। इसके बाद, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए तालिबान शासित क्षेत्रों पर हवाई हमले और बमबारी की। पाकिस्तान ने इस अभियान का नाम “ऑपरेशन गजब-लिल-हक” रखा, जिसमें काबुल …
The post अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में 133 तालिबान आतंकी ढेर, खुली जंग का ऐलान appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar



















