Responsive Scrollable Menu

Parliament का गतिरोध जारी, Rahul Gandhi से मिले Kiren Rijiju; क्या Amit Shah देंगे बयान?

बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। आज भी विपक्ष ने संसद में अपना विरोध जारी रखा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से सदन को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया और कांग्रेस, सीपीआई और समाजवादी पार्टी पर राम मंदिर चंदा घोटाले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 लोकसभा में बिना किसी चर्चा के ध्वनि मत से पारित हो गया। वहीं, संसद ने उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रावधान वाले विधेयक को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। राज्यसभा ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को चर्चा के बाद ध्वनिमत से लौटा दिया। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है। 
 

इसे भी पढ़ें: BJP ने Shimla में CM Sukhu आवास का किया घेराव, सरकार बर्खास्तगी की मांग


आज क्या हुआ

राज्यसभा में बुधवार को अन्नाद्रमुक के नेता डा. एम थंबीदुरै ने मद्रास उच्च न्यायालय का नाम बदलकर तमिलनाडु पर करने की मांग करते हुए कहा कि 2016 में तमिलनाडु विधानसभा ने इस बारे में केंद्र से अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया था। 

राज्यसभा में बुधवार को भाजपा के सतपाल शर्मा ने जम्मू कश्मीर से आज ही के दिन अनुच्छेद 370 हटाये जाने का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसके कारण केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को केंद्र की हर योजना का लाभ मिल रहा है और वह देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है। शून्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतपाल शर्मा ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज एक ऐसा दिन है जिसका इंतजार जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग दशकों से कर रहे थे।

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा में कुछ ज्यादा काम नहीं हो सका और प्रश्नकाल एवं शून्यकाल नहीं चल सके। वे अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे थे और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की अपनी मांग दोहरा रहे थे। राज्यसभा में भी यही हंगामा देखने को मिला। 
 

इसे भी पढ़ें: Article 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में विकास का नया युग शुरू हुआ, BJP ने जताया आभार


संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि संसद भवन परिसर में दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के दौरान संसद की कार्यवाही में बने गतिरोध को समाप्त करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बोलने की उम्मीद है, जब 'विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा और उसे पारित करने की प्रक्रिया होगी। यह तब हो रहा है जब विपक्ष सदन में उनकी गैर-मौजूदगी को लेकर आलोचना कर रहा है। 
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है? जाने कौन उठा सकता है लाभ, क्या है फायदे और आवेदन का तरीका

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है? जाने कौन उठा सकता है लाभ, क्या है फायदे और आवेदन का तरीका

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के कई मशहूर क्रिकेटर्स होंगे बैन! एक गलती के कारण PCB लेने वाली है बड़ा एक्शन

जाम्बिया में हाल ही में एक टी20 टूर्नामेंट आयोजित हुआ. मगर ये टूर्नामेंट अचानक बीच में ही बंद हो गया. अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन का खतरा मंडरा रहा है. Wed, 05 Aug 2026 20:28:43 +0530

  Videos
See all

Viral Video | 'Papa's Angel' ने चलाई स्कूटी घुसी रेस्टोरेंट #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T15:46:50+00:00

Kishore Ajwani: गाड़ियों में V2V Communication System को ज़रूरी करेगी सरकार | Trending News| ADAS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T15:43:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers