Responsive Scrollable Menu

जेपी नड्डा ने किया बाढ़ प्रभावित असम का दौरा | JP Nadda | Assam Flood News | Heavy Rain

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य की बाढ़ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम नुकसान का आकलन पूरा कर चुकी है, जिसके आधार पर आगे की सहायता प्रक्रिया तेज की जाएगी। #assam #assamfloods #jpnadda #himantabiswasarma #floodrelief #hindinews #breakingnews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Sensex 152 अंक चढ़कर 78,581 पर बंद, RBI ने Repo Rate में बदलाव नहीं किया

मुंबई, पांच अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लगातार चौथी बार अपनी प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर बंद हुआ। इस दौरान 30 शेयर वाला सेंसेक्स 152.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,581 अंक पर रहा। सेंसेक्स के 17 शेयर बढ़त में जबकि 12 नुकसान में रहे।

वहीं एक बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। सूचकांक बढ़त के साथ खुला और सत्र के पहले हिस्से में 79,055.38 अंक के दिन के उच्च स्तर को छू गया। हालांकि, दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 769.64 अंक टूटकर 78,285.74 अंक के निचले स्तर पर आ गया।

बाजार बंद होने से ठीक पहले दिग्गज बैंकिंग, वाहन और पूंजीगत वस्तु शेयरों में आई तेजी ने सेंसेक्स को घाटे से उबरने में मदद की। इस बीच, 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 9.75 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,624.65 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 24,677.60 अंक के उच्च स्तर तक गया और 24,497.95 अंक के निचले स्तर तक आया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे। शेयर बाजारों द्वारा वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) अनुबंधों वाले शेयरों के लिए एक नई नीलामी प्रणाली शुरू करने के बाद सोमवार से सूचकांकों में काफी भिन्नता देखने को मिल रही है।

इक्विटी नकद खंड में समापन नीलामी सत्र (सीएएस) सोमवार से चालू हो गया, जिसने कीमत निर्धारण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पात्र शेयरों की समापन कीमतें तय करने के लिए एक नई नीलामी आधारित प्रणाली शुरू की है। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को लगातार चौथी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक में अपनी प्रमुख नीतिगत दर (रेपो दर) को अपरिवर्तित रखा। आरबीआई ने यह देखने के लिए इंतजार करने का विकल्प चुना कि क्या ईरान युद्ध के कारण बढ़ी हुई ऊर्जा लागत व्यापक मुद्रास्फीतिक दबाव में बदलती है या नहीं।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एमपीसी ने घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान में मामूली बढ़ोतरी की है और तटस्थ रुख बनाए रखा है। इसके अतिरिक्त, वार्षिक मुद्रास्फीति अनुमानों को कम किया गया है, जो गवर्नर के खुले विचारों वाले नजरिये को दर्शाता है। इससे एक आशावादी नजरिये का संकेत मिलता है, हालांकि आगे की नीतिगत कार्रवाई आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.73 प्रतिशत और मिडकैप 0.45 प्रतिशत चढ़ा। ऑनलाइन कारोबारी मंच एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार स्थिर बंद हुए। पश्चिम एशिया संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सतर्क थे और उन्होंने हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली की।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.76 प्रतिशत और जापान का निक्की 225 सूचकांक 3.66 प्रतिशत चढ़ा।

साथ ही चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के शेयर बाजार मंगलवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.75 प्रतिशत चढ़कर 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,446.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 210.08 अंक और एनएसई निफ्टी 159.40 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के कई मशहूर क्रिकेटर्स होंगे बैन! एक गलती के कारण PCB लेने वाली है बड़ा एक्शन

जाम्बिया में हाल ही में एक टी20 टूर्नामेंट आयोजित हुआ. मगर ये टूर्नामेंट अचानक बीच में ही बंद हो गया. अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन का खतरा मंडरा रहा है. Wed, 05 Aug 2026 20:28:43 +0530

  Videos
See all

Viral News | Wedding | UP में पति ने खुद कराई पत्नी की प्रेमी से शादी #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T15:14:36+00:00

कहाँ गए वो Cockroach सब, जिनको नेपाल बनाना था ? #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T15:15:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers