Responsive Scrollable Menu

NSUI ने हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो आंदोलन की चेतावनी

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के उस निर्णय का स्वागत किया, जिसमें अकादमिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार सितंबर माह में छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। NSUI के प्रदेश सचिव अदनान अंसारी की याचिका पर आए इस फैसले को छात्र हित में महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन ने प्रदेश सरकार से सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रत्यक्ष (डायरेक्ट/प्रेसिडेंशियल) प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।

प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग 

जिला कांग्रेस महासचिव पुष्पराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ बताया कि केवल छात्रसंघ चुनाव कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने प्रतिनिधि का सीधे चुनाव करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है, इसलिए सरकार जल्द अधिसूचना जारी कर सितंबर में प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव सुनिश्चित करे।

NSUI ने दी आंदोलन की चेतावनी 

NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि संगठन लंबे समय से प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव की मांग करता आ रहा है। उनका कहना था कि अप्रत्यक्ष प्रणाली में अधिकांश छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रह जाते हैं, जबकि प्रत्यक्ष चुनाव से प्रत्येक विद्यार्थी की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव नहीं कराती है तो NSUI प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

छात्र नेताओं ने कहा कि संगठन जिलेभर में छात्र संवाद, ज्ञापन, जनजागरण अभियान और विभिन्न लोकतांत्रिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज बुलंद करेगा। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के मनोज सिंह, NSUI जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी, कॉलेज अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, NSUI सचिव रचना यादव, हेमलता, दीपाक्षी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

पैसे बचाने की छोटी-छोटी आदतें करती हैं आपकी बड़ी बचत, जानिये इनके कुछ जरूरी टिप्स

पैसे बचाने के लिए बजट बनाना, आय का हिस्सा पहले बचाना, अनावश्यक खरीदारी से बचना और बिजली-पानी का समझदारी से उपयोग करना जरूरी है. बाहर खाने की आदत कम करें, बचत के लिए अलग खाता रखें और छोटे निवेश शुरू करें, इसके बाद आप कुछ ही समय में जरूर फर्क देखेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: विराट से लेकर जयसूर्या-सहवाग तक... भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के 5 सबसे बड़े रन दानव

IND vs SL Highest individual scores: भारत-श्रीलंका के बीच अबतक कुल 24 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 9 मैच जीते हैं, सात में श्रीलंका जीता है तो आठ मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. विराट कोहली से लेकर सनत जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग सरीखे दिग्गजों ने दोनों टीम के बीच टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाया है. देखतें हैं भारत-श्रीलंका के पांच सबसे बड़े रनदानव. Wed, 5 Aug 2026 19:14:06 +0530

  Videos
See all

News18 DSS MP: 'अटल जी की शर्तो का सबने पालन किया' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:46:07+00:00

News18 DSS MP: 'में मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T13:44:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers