Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: गॉल स्टेडियम में रवींद्र जडेजा के पास होगा इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका पहुंचकर अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. इस सीरीज में जडेजा टीम इंडिया के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हो सकते हैं, क्योंकि श्रीलंका की पिचें पारंपरिक स्पिनर के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. गॉल टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का भी मौका है. जडेजा श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ सकते हैं.

आर अश्विन के नाम दर्ज है गॉल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है. अश्विन ने गॉल में 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 16 विकेट चटकाए हैं. गॉल में उन्होंने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन साल 2015 में किया था, जब अश्विन ने श्रीलंका की पहली पारी में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. अब जडेजा के पास उन्हें पीछे छोड़ नंबर-1 बनने का मौका है.

रवींद्र जडेजा के पास होगा अश्विन को पीछे छोड़ने का मौका

अब जब श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने उतरेगी तो सभी की नजरें भारतीय स्पिनर्स पर रहेंगी. रवींद्र जडेजा इस मैच का रुख पलट सकते हैं और आर अश्विन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं. गॉल में रवींद्र जडेजा ने अब तक सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. जडेजा का इस मैदान पर एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है, जो उन्होंने पिछली बार साल 2017 के दौरे पर किया था. यानी जडेजा को अश्विन को पीछे छोड़ना है, तो उन्हें 8 विकेट इस मैच में हासिल करने होंगे. हालांकि यह काम गॉल में जडेजा के लिए मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि तीसरे और चौथे दिन जब पिच पर दरारें आएंगी तो फिर स्पिनर्स का कहर देखने को मिल सकता है.

शानदार है रवींद्र जडेजा का टेस्ट करियर

रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं, जिन्होंने 89 मैचों में 38 से अधिक की औसत से 4,000 से अधिक रन बनाए है. वो टेस्ट में 6 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. जडेजा का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 176 रन रहा है. वहीं गेंदबाजी करते 300 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. उनका टेस्ट में 42 विकेट देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. टेस्ट में उन्होंने 25.11 की औसत और 2.59 की शानदार इकॉनामी रेट से बल्लेबाजी की है. बता दें कि रवींद्र जडेजा इस वक्त आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज रहे हैं. 

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गया है. भारत को WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह सीरीज जीतना होगा.

यह भी पढ़ें:  Explainer: इंडियन क्रिकेटर्स को कैसे मिलती है सरकारी नौकरी? जानिए ईशान किशन को RBI देता है कितनी सैलरी

Continue reading on the app

'संविधान, शिक्षा और भारत के भविष्य के लिए लड़े नौजवान', प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को 10 जनपथ पर हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के अन्य राज्यों में हुए प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्रों से मुलाकात की. इसके बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी के साथ वायरल गर्ल' रिया अहीर भी नजर आईं. राहुल गांधी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के हमारे प्रदर्शनकारियों से आज मेरी मुलाकात हुई. इसके साथ ही उन्होंने देश के नौजवानों का आभार भी जताया.

राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश के हजारों नौजवानों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि वे संविधान के लिए लड़े, शिक्षा में सुधार के लिए लड़े, भारत के भविष्य के लिए लड़े. कांग्रेस सांसद ने कहा कि छात्रों के साथ हुई मुलाकात का मुख्य मुद्दा हिंसा था वायलेंस था. इनका कहना है कि इन्होंने किसी पर हिंसा नहीं की लेकिन इनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant Net Worth: ऋषभ पंत कहां-कहां से करते हैं कमाई, कैसे इतनी संपत्ति बनाई? उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर की इनकम का A टू Z

Rishabh Pant Net Worth: बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कहानी किसी मिसाल से कम नहीं है. उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने इस खिलाड़ी की नेटवर्थ 150 करोड़ के आसपास मानी जाती है. चलिए समझते हैं वह कहां-कहां से कितनी कमाई करते हैं? Thu, 6 Aug 2026 08:46:25 +0530

  Videos
See all

Devendra Mahto Viral Video: देवेंद्र महतो का वाटर फास्ट समाप्त, सोनम वांगचुक ने की थी अपील | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:38:18+00:00

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, जमकर हुई बारिश! | IMD Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers