Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan: Airtel का सस्ता प्लान हुआ बंद! अब डेली डेटा के लिए जेब ज्यादा करनी होगी ढीली, जानें कितना है नया मिनिमम रिचार्ज?
Airtel Discontinues Affordable Prepaid Plan: एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए 299 रुपये वाला लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। यह किफायती प्लान अब कंपनी की वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर उपलब्ध नहीं है। यूजर्स को अब डेली डेटा के लिए दूसरे महंगे विकल्पों का सहारा लेना होगा।क्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के कप्तान के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट, RR ने खुद किया पोस्ट
Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या का ट्रेड आईपीएल 2027 से पहले एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. भारत के स्टार ऑलराउंडर के ट्रेड को लेकर आए दिन कोई न कोई बड़ा अपडेट आता रहता है. अब सवाल उठ रहा है कि, क्या हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं. ये सवाल इस लिए उठ रहा है कि, राजस्थान रॉयल्स ने खुद अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर इस बारे में हिंट दिया है. इस पोस्ट के बाद से ही हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
क्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या?
दरअसल, आज यानी 5 अगस्त को राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लगभग 4:30 बजे एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, वापसी का हम बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस पोस्ट में हार्दिक पांड्या का फोटो इस्तेमाल किया गया है, जिसमें वो रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि, क्या हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं.
Comebacks we’re looking forward to ???? ???????? pic.twitter.com/6Q8RzmAk5y
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 5, 2026
ये भी पढ़ें : 'उंगली उठाने और ऐतराज का हक...' विराट कोहली की श्रद्धा और भक्ति पर उठे सवाल, तो साथी खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation







