Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में डीबी एमिनेंस अवॉर्ड के 7वें सीजन का आयोजन:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मध्य प्रदेश के 45 दिग्गजों को सम्मानित किया

नई दिल्ली में गुरुवार को डीबी एमिनेंस अवॉर्ड के सातवें सीजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी एमडी पवन अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह ने मध्य प्रदेश के उन 45 दिग्गजों को सम्मानित किया, जो अपने कामों से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। चिराग ने शिक्षा, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, सामाजिक सेवा, अन्य उद्योगों से जुड़े लोगों को डीबी एमिनेंस अवॉर्ड दिया। चिराग ने कहा- मैं भास्कर ग्रुप का समूह का दिल से हृदय से आभार प्रकट करूंगा। ये भी अपनी रूट से जुड़े रहे। भास्कर ग्रुप का उदय उसमें आप सबके शहर इंदौर की एक अहम भूमिका रही। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… दैनिक भास्कर समूह हर साल लीडर्स को सम्मानित करता है दैनिक भास्कर समूह हर साल यह अवॉर्ड ऐसे लीडर्स को प्रदान करता है, जो अपने-अपने क्षेत्र में अतुलनीय काम कर रहे हैं। दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी एमडी पवन अग्रवाल ने इस मौके पर सम्मानित हुए लोगों से कहा कि उन सभी ने अपने कामों से एक मिसाल कायम किया है। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर का भी प्रयास होता है कि जैसा आप समाज में बदलाव कर रहे हैं, वैसा हम भी करें। समाज में कुछ ना कुछ नया करते रहें। आपके साथ यही जुगलबंदी है। इंदौर दैनिक भास्कर के लिए काफी खास जगह है। क्योंकि वहां 10 साल पहचान बनाने के बाद ही हिम्मत मिली कि पूरे देश में जाएं। डिप्टी एमडी ने कहा कि इस एंटरप्राइजिंग शहर (इंदौर) से ही हमें हिम्मत मिली। यहीं से हमें समझ आया था कि जब आप कुछ काम करते हैं तो उसकी कोई सीमा नहीं है। अगर आपके पास कल्पना है तो पूरा खुला आसमान है। चिराग पासवान ने अवॉर्ड पाने वाले लोगों को बधाई दी कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने अवॉर्ड पाने वाले सभी 45 लोगों को बधाई दी और दैनिक भास्कर का धन्यवाद किया। उन्होंने वहां मौजूद उद्यमियों से फूड प्रोसेसिंग में इनोवेशन और निवेश करने की अपील की। चिराग ने आगे कहा- आज हर कोई विकसित भारत की चर्चा करता है, लेकिन बहुत कम लोग अपने योगदान के बारे में सोचते हैं। हम अक्सर सरकारों और प्रशासन से सवाल करते हैं कि विकसित भारत कैसे बनेगा, लेकिन आप वे लोग हैं जिन्होंने खुद से सवाल किया कि 'मेरा योगदान क्या होगा?' यदि देश की 140 करोड़ आबादी ईमानदारी से खुद से यह पूछने लग जाए, तो हम लक्ष्य के बहुत करीब होंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह के इंदौर के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमित मंडलोई, इंदौर के यूनिट हेड दीपक किशोर और नेशनल पॉलिटिकल एडिटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम से जुड़े 5 वीडियो…

Continue reading on the app

जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' वर्ल्ड रिकॉर्ड! तिलक और पांड्या की आतिशबाजी से दहली चेन्नई

Zimbabwe becomes first team in the world to concede 250+ runs in successive T20I innings: चेपॉक के मैदान पर टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाया. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत ने न केवल टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, बल्कि विपक्षी टीम के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज कर दिया. जिम्बाब्वे अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में 250+ रन लुटाए हैं. अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी और हार्दिक पांड्या के आखिरी गेंद पर जड़े छक्के ने जिम्बाब्वे को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है. अब 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में होने वाला महामुकाबला एक 'वर्चुअल नॉकआउट' बन चुका है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर बने नंबर-1

Arshdeep Singh: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा जीत में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा. वह इस मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Fri, 27 Feb 2026 10:38:27 +0530

  Videos
See all

Umashankar Singh Raid News : उमाशंकर सिंह के दफ्तर पर छापे में क्या-क्या मिला ? UP News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:47:30+00:00

Pakistan Declares 'Open War' Against Afghanistan: युद्ध मेंरात से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:49:31+00:00

Rinku Singh's Father Death | क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा गमों का पहाड़! | Rinku Singh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:45:31+00:00

Pakistan Vs Afghanistan War:तालिबान Vs पाकिस्तान के बीच भीषण जंग| Taliban | Breaking | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T04:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers