Responsive Scrollable Menu

Ladli Behna Yojana : कैसे मिलेगा “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” का लाभ, एक क्लिक में जानिए यहां सबकुछ

MP Ladli Behna Yojana 2023 : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज रविवार 5 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना  का शुभारंभ किया।इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए महीना और 12000 सालाना ऱाशि खातों में भेजी जाएगी।

इस योजना के लिए 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून को पहली किस्त बहनों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी।

हर महीने बहनों को एक-एक हजार रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था योजना में की गई है। जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, ऐसे परिवारों की 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।

बहनों को योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और आवेदन भरने में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविरों की जानकारी पहले से दी जाएगी।

आवेदन के लिए समग्र आईडी नम्बर और आधार नम्बर आवश्यक है। मूल निवासी और आय प्रमाण-पत्र आदि की आवश्यकता नहीं है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनें योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलिए और दलाल के झाँसे में न आएँ। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।

 

 

Continue reading on the app

Ramayana OTT Release Date 2026: घर बैठे कब देख पाएंगे रणबीर कपूर की फिल्म? जानें

Ramayana OTT Release Date 2026: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल Ramayana: Part One को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते […]

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई सुपर किंग्स ने माइकल हसी से नाता तोड़ा, कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. 8 साल से टीम से जुड़े माइकल हसी अब इस टीम का हिस्सा नहीं रहे. Mon, 26 Oct 2026 22:53:25 +0530

  Videos
See all

Kharge on PM Modi : ‘दिवालिया मानसिकता’ की ओर Congress' Kharge के बयान पर Nitin Nabin का हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T21:00:19+00:00

Iran America War Update: ट्रंप ईरान पर करने जा रहे हमला? | Trump Iran Warning | Middle EastTensions #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T21:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers