Responsive Scrollable Menu

ली छ्यांग ने जर्मन चांसलर के साथ वार्ता की

बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 25 फरवरी को पेइचिंग में यात्रा पर आए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ वार्ता की।

ली छ्यांग ने कहा कि दोनों पक्षों की समान कोशिशों से चीन-जर्मनी संबंध और सहयोग स्थिरता से आगे बढ़ रहे हैं और कई नयी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन जर्मनी के साथ संवाद और पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत कर चीन-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को घनिष्ठ बनाने और दोनों देशों के बीच सहयोग और गहराने को तैयार है ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन की पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है। भावी पांच सालों में चीन-जर्मनी आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को अधिक मौके मिलेंगे। चीन जर्मनी के साथ विकास रणनीति के जुड़ाव और नीति संबंधों को मजबूत करके द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने के लिए तैयार है, वाहन और रासायनिक उद्योग में पारंपरिक सहयोग को नया और कुशल बनाने, और एआई और बायोमेडिकल जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार कर नए आर्थिक विकास बिंदु बनाने को तैयार है।

चीन जर्मनी के अधिक श्रेष्ठ उत्पादों का आयात करना चाहता है। उम्मीद है कि जर्मनी चीनी उद्यमों के लिए अधिक न्यायपूर्ण, स्थिर और अनुमानित वाणिज्य वातावरण प्रदान करेगा।

ली छ्यांग ने कहा कि विश्व में दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण प्रभाव संपन्न बड़े देशों के नाते चीन और जर्मनी को एक साथ बहुपक्षवाद, मुक्त व्यापार की सुरक्षा और अधिक न्यायपूर्ण व युक्तियुक्त वैश्विक शासन व्यवस्था के निर्माण में जुटकर विश्व शांति व विकास कार्य में अधिक सकारात्मक शक्ति डालनी चाहिए।

मर्ज ने कहा कि जर्मनी और चीन का घनिष्ठ आर्थिक संबंध है और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। जर्मनी चीन के साथ उच्च स्तरीय संवाद मजबूत कर द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक संबंध के संतुलित विकास, हरित परिवर्तन तथा जलवायु परिवर्तन के निपटारे में सहयोग बढ़ाने को तैयार है। जर्मनी चीन के साथ बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की वकालत करने का उत्सुक है। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने हरित परिवर्तन, कस्टम, खेल व मीडिया आदि क्षेत्रों के सहयोग सम्बंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कुंभ मेले पर उत्तराखंड प्रशासन ने लिया अहम कदम, आश्रम संचालकों से प्रशासन की अहम बैठक…

Uttarakhand: आगामी कुंभ मेला की तैयारी को लेकर उत्तराखंड मेला प्रशासन लगातार सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से सलाह-मशविरा कर रहा है। यह कदम मेला आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए उठाया गया है। गुरुवार को CCR बिल्डिंग में मेला ऑफिसर सोनिका की अध्यक्षता में कुंभ क्षेत्र के आश्रम संचालकों की एक अहम बैठक हुई। …

The post कुंभ मेले पर उत्तराखंड प्रशासन ने लिया अहम कदम, आश्रम संचालकों से प्रशासन की अहम बैठक… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई में जीत, पर कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना ईडन गार्डन्स में विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

How India Can Qualify For T20 World Cup Semifinals: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदने के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन ब्रायन बेनेट (97) की पारी ने भारत को नेट रन रेट में पीछे धकेल दिया. अब 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला 'करो या मरो' की जंग बन गया है. यदि भारत जीता तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, लेकिन हार या बारिश की स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के कारण वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाएगी. Thu, 26 Feb 2026 23:10:03 +0530

  Videos
See all

Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding: पुष्पा की श्रीवल्ली..विजय की हो गई! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:28:38+00:00

Final Cut: Israel से PM Modi-Netanyahu का ऐलान! | Operation Sindoor | India-Israel Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:19:20+00:00

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सबसे बड़ा धमाका! | Shankracharya Avimukteshwaranand Big News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:40:06+00:00

CM Yogi Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी का जापान में बड़ा धमाका, बदल जाएगी UP की किस्मत! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers