शी चिनफिंग ने चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत पर बल दिया
बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के संबंधित नियम के अनुसार सीपीसी केंद्रीय कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्यों, सीपीसी केंद्रीय कमेटी के सचिवालय के सदस्यों, राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति, राज्य परिषद तथा चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के नेतृत्वकारी पार्टी समूहों के सदस्यों, सर्वोच्च जन न्यायालय तथा सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट के नेतृत्वकारी पार्टी समूहों के सचिवों ने हाल ही में वर्ष 2025 के कार्यों के बारे में सीपीसी केंद्रीय कमेटी और महासचिव शी चिनफिंग को लिखित कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।
शी चिनफिंग ने कार्य रिपोर्ट पढ़कर महत्वपूर्ण मांग की। उन्होंने 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत पर बल दिया।
शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान वर्ष सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है और 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआत वर्ष भी है। हमें नये युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा के मार्गदर्शन में ठोस कदमों से सीपीसी केंद्रीय कमेटी के फैसलों को लागू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें मजबूती से गुणवत्ता विकास बढ़ाना, विकास और सुरक्षा का बेहतर तालमेल बिठाना, जन जीवन निरंतर सुधारना, सामाजिक सौहार्द तथा स्थिरता को बनाए रखना और 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत करनी चाहिए।
शी ने कहा कि हमें अधिक सख्ती से कार्य व्यवहारों पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के 8 सूत्रीय नियमों को लागू करना चाहिए। हमें शासन के प्रदर्शन पर एक सही दृष्टिकोण की स्थापना और कार्यान्वयन कर वास्तविक स्थिति तथा कानून के अनुसार जनता के लिए अधिक ठोस उपलब्धियां देने की कोशिश करनी चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों में 400 करोड़ का डिजिटल महाअभियान
पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में अहम कदम उठाते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 400 करोड़ रुपये की व्यापक डिजिटलीकरण परियोजना की घोषणा की है. यह पहल पंजाब सरकार की ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करना और कक्षा शिक्षण को नई दिशा देना है.
मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस परियोजना को राज्य के शैक्षिक इतिहास का सबसे बड़ा डिजिटल बदलाव करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहले कभी इतनी व्यापक डिजिटल आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं कराई गई. सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार करना है.
हजारों स्कूलों में नए कंप्यूटर और लैब
परियोजना के तहत 5,012 सरकारी स्कूलों को 38,649 नए कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ये उपकरण सभी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों के साथ-साथ 50 प्रतिशत मिडिल स्कूलों को दिए जाएंगे. इसके अलावा लगभग 5,000 स्कूलों में समर्पित कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी, जिससे डिजिटल शिक्षा को नियमित पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जा सके.
स्मार्ट क्लासरूम की ओर निर्णायक कदम
इंटरएक्टिव शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए 3,694 स्कूलों में 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल लगाए जाएंगे. बड़े स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार चार से आठ यूनिट तक प्रदान किए जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह बदलाव पारंपरिक चॉकबोर्ड आधारित शिक्षण से आगे बढ़कर तकनीक आधारित स्मार्ट कक्षाओं की ओर एक निर्णायक परिवर्तन है.
पुरानी तकनीक से मुक्ति
मंत्री ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से विद्यार्थी पुराने और धीमे कंप्यूटरों पर पढ़ाई कर रहे थे. अब इन सभी को नवीनतम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से बदला जाएगा. उपकरणों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और 20 मार्च तक सभी जिलों के स्कूलों में नए सिस्टम पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.
समुदाय की भागीदारी पर जोर
21 फरवरी से 20 मार्च तक स्कूलों में ‘अनबॉक्सिंग सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अभिभावकों, पंचायतों और स्थानीय समुदाय को आमंत्रित किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में विश्वास और मजबूत होगा.
शिक्षकों को भरोसा
टीईटी योग्यता से जुड़े सवालों पर शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी भी शिक्षक की नौकरी खतरे में नहीं है. सरकार कानूनी समाधान तलाश रही है और शिक्षक संगठनों के साथ संवाद जारी है. इस पहल के साथ पंजाब के सरकारी स्कूल पारंपरिक ढांचे से निकलकर डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे राज्य के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का समान अवसर मिल सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















