Responsive Scrollable Menu

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस:लड़की ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर देशद्रोही कहा, शांति से चलने पर भी मारा

राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी-पैलेट गन से हमला किया गया। राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा। राहुल गांधी ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया। इनका लगातार शोषण हो रहा है। ये बच्चे देश के भविष्य के लिए लड़े। इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं। लोकतंत्र के लिए ये बच्चे लड़े, इसके लिए इनका धन्यवाद। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2 बातें; कहा- देशभर के युवाओं पर गर्व 5 प्रदर्शनकारी सामने आए, बोले- पैलेट गन झेली, अब ट्रोलिंग का शिकार रिया अहीर बोलीं- मैंने पुलिस वैन रोकी, अब ट्रोल किया जा रहा शिवाजी पार्क प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी हुईं रिया अहीर ने कहा, मैं वो लड़की हूं, जिसने मुंबई पुलिस को रोका था। मैं कहना चाहूंगी कि मैं वो लड़की हूं, जिसने 20 बच्चों को गैर-कानूनी हिरासत में जाने से रोका था। मेरी अपील है कि कृपया नैरेटिव को बदलें। जो भी मैंने किया, उसकी वजह से मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है। ये ट्रोलिंग नहीं हैं, ये क्राइम है। जनता ही नहीं, पार्टी वर्कर्स भी सोशल मीडिया पर मेरे बारे में पोस्ट कर रहे हैं। मुझसे कहा जा रहा है कि 140 रुपए में अपनी बॉडी बेच रही हूं। उनके दिमाग में कितनी गंदगी भरी होगी। मैंने 27 जुलाई को शिकायत की थी। आज तक मुझे एफआईआर नहीं मिली है। नूतन टपो बोलीं- जैसे ही मुड़ी, पीछे से गन फायर हुआ झारखंड की नूतन टपो ने बताया कि पैलेट गन को मैंने अपनी आंखों से देखा था। हमारी तरफ गन पॉइंट किया हुआ था। जैसे ही मैं मुड़ी, पीछे से मुझे गन फायर किया गया। मुझे कान में चोट लगी।

Continue reading on the app

UPI Transaction New Rule: 2000 रुपये के ज्यादा UPI पेमेंट पर क्या अब देना होगा चार्ज? जानिए नए नियम

UPI Transaction New Rule: डिजिटल ट्रांजैक्शन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने संसद में एक नया विधेयक पेश किया है, जिसके तहत MDR चार्ज को वापस लागू किया जा रहा है। इसके तहत 2000 रुपये के ऊपर पेमेंट पर चार्ज देना होगा, लेकिन ये आम कसकस्‍टमर्स से नहीं लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का फील्डिंग कोच, जिसने भारत में कमाए पैसों से खोली दुकान, खेल चुका 163 मैच

श्रीलंका के इस पूर्व ऑलराउंडर ने मुरलीधरन और जयसूर्या जैसे दिग्गजों के दौरे में टीम में अपनी जगह बनाई. वो भले ही हमेशा प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे लेकिन जब भी मौके मिले, उन्होंने असर डाला. Fri, 07 Aug 2026 01:51:04 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed | Prayagraj News: क्या शाइस्ता परवीन अपने बेटे के जनाज़े में शामिल होंगी? #atiqueahmed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T00:45:34+00:00

Gwalior Road Collapsed in Rain : पहली बारिश में खुली पोल, ग्वालियर में करोड़ों की सड़क धंसी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T00:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers