यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तमिल में की बड़ी डील पक्की, रचा नया इतिहास
Yash Toxic Movie: तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस में एक बड़ी डील फाइनल हुई है. जी हां, रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो गई है. हाल के वर्षों में यह राज्य की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील्स में से एक मानी जा रही है. पहले से ही चर्चा में रही इस फिल्म को अब तमिलनाडु की सबसे बड़ी आगामी रिलीज में गिना जा रहा है.
मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर स्ट्रैटेजी के साथ रिलीज
पूरे तमिलनाडु में फिल्म को एक सुनियोजित मल्टी-डिस्ट्रीब्यूटर मॉडल के तहत रिलीज किया जाएगा, ताकि हर सर्किट में मजबूत पकड़ बनाई जा सके. चेन्नई सिटी का वितरण थिंक स्टूडियोज के स्वरूप रेड्डी संभालेंगे. चेंगलपट्टू एरिया की जिम्मेदारी व्हाइट नाइट्स के ट्राइडेंट रवि के पास होगी. कोयंबटूर, नॉर्थ और साउथ आर्कोट, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सर्किट एस पिक्चर श्रीनिवासन के तहत रहेंगे. मदुरै-रामनाड, त्रिची-तंजावुर और सलेम जैसे प्रमुख सर्किट 5 स्टार सेंथिल मैनेज करेंगे. यह टेरिटोरियल मॉडल सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स चेन तक फिल्म की व्यापक और मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित करेगा.
डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स ने इस साझेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि ‘टॉक्सिक’ मौजूदा दौर की सबसे मच अवेटेड भारतीय फिल्मों में से एक है. तमिलनाडु में यश को लेकर दर्शकों का जो प्यार और उत्साह है, वह असाधारण है. उनके अनुसार, इतनी बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म का हिस्सा बनना केवल एक व्यावसायिक सौदा नहीं, बल्कि गर्व का विषय है.
‘केजीएफ 2’ की सफलता का असर
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बड़ी डील के पीछे केजीएफ: चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता और तमिलनाडु में यश की लोकप्रियता अहम कारण हैं. यहां के दर्शकों ने उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खास अंदाज को खुले दिल से अपनाया है, जिसका असर आज भी थिएट्रिकल मार्केट में दिखाई देता है.
फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी
फिल्म की कहानी यश और निर्देशक गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है, जबकि निर्देशन भी गीतू मोहनदास ने ही किया है. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ को कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट किया गया है. इसके अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्जन भी रिलीज किए जाएंगे. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.
थाईलैंड की राजकुमारी ने भारत आकर पहनी साड़ी, मॉडर्न देसी ट्विस्ट से जीत लिया दिल
थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरिरतना ने भारतीय पारंपरिक साड़ी को जिस 'मॉडर्न ट्विस्ट' के साथ कैरी किया, उसने फैशन जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।
The post थाईलैंड की राजकुमारी ने भारत आकर पहनी साड़ी, मॉडर्न देसी ट्विस्ट से जीत लिया दिल appeared first on Grehlakshmi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Grehlakshmi



















