Responsive Scrollable Menu

Holi School Holiday 2026: किस दिन है स्कूलों में होली की छुट्टी? 2 या 4 मार्च, जानें आपके राज्य का हाल

Holi School Holiday 2026: रंगों का त्योहार होली हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन 2026 में इसकी तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को रंग वाली होली बता रहा है. दरअसल, पंचांग के अनुसार होलिका दहन 2 मार्च को और रंग वाली होली 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी. छुट्टियों का फैसला राज्यों के आधिकारिक कैलेंडर के आधार पर होता है, इसलिए अलग-अलग राज्यों में छुट्टी की तारीख अलग दिख रही है.

दिल्ली: एक दिन की आधिकारिक छुट्टी

डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन दिल्ली की वेबसाइट edudel.nic.in पर जारी कैलेंडर के अनुसार 4 मार्च 2026 को दिल्ली के स्कूलों में होली की छुट्टी तय है. यानी आधिकारिक तौर पर एक दिन का अवकाश रहेगा. हालांकि, कुछ निजी स्कूल 3 मार्च को भी अवकाश या आधे दिन की छुट्टी दे सकते हैं। अभिभावकों को स्कूल से पुष्टि कर लेनी चाहिए.

मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब का अपडेट

भारत सरकार के पोर्टल india.gov.in के अनुसार मध्य प्रदेश में 2 और 3 मार्च को होली अवकाश निर्धारित है. 4 मार्च को छुट्टी रहेगी या नहीं, यह स्थानीय प्रशासन या स्कूल नोटिस पर निर्भर करेगा.

हरियाणा और पंजाब ने 4 मार्च को होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इन राज्यों में स्कूलों के बंद रहने की संभावना है, लेकिन अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक नोटिस देखना जरूरी है.

बिहार: दो दिन की छुट्टी तय

बिहार में आमतौर पर होली पर दो दिन का अवकाश मिलता है. शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक 3 और 4 मार्च 2026 को स्कूल बंद रहेंगे. ऐसे में विद्यार्थियों को लगातार दो दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा. फिर भी अभिभावकों को अपने-अपने स्कूल से संपर्क कर लेना चाहिए.

राजस्थान: स्थिति आंशिक स्पष्ट

राजस्थान में आधिकारिक कैलेंडर (rajsmsa.nic.in) के अनुसार 2 और 3 मार्च को होली अवकाश तय है. 4 मार्च को छुट्टी को लेकर अभी स्पष्ट घोषणा नहीं हुई है. यदि राज्य सरकार या शिक्षा विभाग 4 मार्च को भी अवकाश घोषित करता है तो स्कूल प्रशासन अलग से सूचना जारी करेगा.

उत्तर प्रदेश: चार दिन की छुट्टी संभव?

Government of Uttar Pradesh के कैलेंडर के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली का अवकाश निर्धारित है. 3 मार्च को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है. अगर 3 मार्च को भी छुट्टी घोषित होती है तो 1 मार्च (रविवार) के साथ मिलाकर छात्रों को लगातार चार दिन का अवकाश मिल सकता है.

क्या करें अभिभावक और छात्र?

राज्यवार अलग-अलग तिथियों के कारण भ्रम स्वाभाविक है. इसलिए बेहतर होगा कि विद्यार्थी और अभिभावक अपने स्कूल के आधिकारिक नोटिस, वेबसाइट या प्रिंसिपल से संपर्क कर अंतिम जानकारी लें. इससे छुट्टियों की सही तारीख स्पष्ट होगी और त्योहार की तैयारी भी बिना चिंता के की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें - जानें क्या है 'लाट साहब' जुलूस की परंपरा, जिसके चलते शाहजहांपुर में तिरपाल से ढकी गईं 92 मस्जिद और मजार

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में बढ़ी गर्मी तो पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का रुख बदल गया है. सुबह से शाम तक लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और रात में भी ठंड का असर कम हो गया है. कुछ इलाकों में पंखे चलने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को दिल्ली-नोएडा में आसमान साफ रहेगा. हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है.

यूपी में 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में बढ़ने के संकेत हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. अगले सात दिनों में कई जिलों में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय धूप तेज होगी और रात के तापमान में भी गिरावट की संभावना कम है.

पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट

पंजबा में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 27 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. सुबह के समय दृश्यता कम होने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. लोगों को सावधानी बरतने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी से मौसम बिगड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसी तरह उत्तराखंड में भी 27 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. विभाग के अनुसार 2 से 4 मार्च के बीच कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

राजस्थान में शुष्क मौसम

राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है. सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होती रहेगी. जयपुर में 27 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलने की संभावना है.

बदलते मौसम में सतर्क रहने की जरूरत

देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह के मौसमीय बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जहां मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है.  मौसम विभाग ने लोगों से ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Income Tax New Rules: अब HRA क्लेम करना पहले से जैसा नहीं होगा आसान, जाने किन बातों को बताना होगा जरूरी

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम को 5 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज पर बनाई अजेय बढ़त

AUS W vs IND W 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही साधारण रही. Fri, 27 Feb 2026 16:07:28 +0530

  Videos
See all

Delhi News: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर साधा निशाना! | BJP HQ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:37:56+00:00

JNU में Vice-Chancellor के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को Delhi Police ने रिहा किया | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:36:48+00:00

Arvind Kejriwal LIVE: जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल | AAP | Delhi Liquor Policy Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:36:29+00:00

तालिबानी फौजियों के सिर अपने बूटों पर रखवा रहा पाकिस्तान #pakistan #taliban #afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T10:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers