बॉलीवुड की वो फिल्म, रिलीज होते ही निकली सुपरहिट, मगर तोड़ गई अमिताभ-शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती
कई सफल फिल्मों के पीछे रिश्ते के टूटन की कहानी भी छिपी होती है. कई बार फिल्म बनते समय जिगरी सुपर स्टार के बीच मनमुटाव हो जाता है. पर्दे पर तो ये सुपर स्टार हंसते-गाते नजर आते हैं लेकिन दिलों में दूरियां होती हैं. 45 साल पहले ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था लेकिन अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्ना सिन्हा के दिलों में दीवार खड़ा कर गई. दोनों ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया.यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं.....
होली का 13 साल पुराना सुपरहिट गाना, बलम ने मारी पिचकारी तो मदमस्त नाची हसीना, म्यूजिक बजते ही थिरकने लगते हैं पैर
नई दिल्ली. होली का नाम आते ही आजकल जो गाना सबसे पहले जुबान पर आता है, वो है 'बलम पिचकारी'. साल 2013 की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी का यह ट्रैक आज हर होली पार्टी की जान बन चुका है. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. इस गाने की वाइब एकदम बिंदास है. जहां फिल्म में नैना एक चश्मिश और शांत लड़की होती है, वहीं इस गाने में वो भांग के नशे और होली के हुड़दंग में सारी झिझक छोड़कर झूमती नजर आती है. रणबीर कपूर का बेफिक्र अंदाज और उनके डांस स्टेप्स आज भी लोग कॉपी करते हैं. प्रीतम का जबरदस्त म्यूजिक और शाल्मली खोलगड़े के साथ विशाल ददलानी की आवाज ने इसे एक एवरग्रीन होली एंथम बना दिया है. यह गाना बुजर्गों से लेकर बच्चों तक, सबको नाचने पर मजबूर कर देता है. बिना 'बलम पिचकारी' के अब होली का त्योहार अधूरा सा लगता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















