Responsive Scrollable Menu

यात्रियों के लिए बड़ी राहत, डीजीसीए ने फ्री में टिकट रद्द करने के लिए दी 48 घंटों की विंडो; रिफंड नियमों में भी किया बदलाव

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) ने टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नियामक द्वारा एक 48 घंटों की फ्री विंडो दी गई है, जिसमें यात्री टिकट बुकिंग करने के बाद बिना किसी शुल्क के रद्द या फिर बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए बदलाव कर सकते हैं।

डीजीसीए ने बयान में कहा, यात्री टिकट बुक करने के 48 घंटों के अंदर बिना किसी शुल्क के उसे रद्द कर सकते हैं या फिर उसमें बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि, यदि टिकट किसी अन्य उड़ान के लिए बदला जाता है, तो यात्रियों को किराए में अंतर (यदि कोई हो) का भुगतान करना होगा।

यह सुविधा घरेलू उड़ानों के लिए प्रस्थान तिथि से कम से कम सात दिन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 15 दिन शेष रहने पर ही लागू होगी।

डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग के 48 घंटे बीत जाने के बाद सामान्य रद्दीकरण शुल्क लागू होंगे।

संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए थे और 26 मार्च, 2026 से प्रभावी होंगे।

नियामक ने नाम सुधार और रिफंड की समयसीमा के संबंध में भी स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं।

यदि टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से खरीदा गया हो और बुकिंग के 24 घंटे के भीतर नाम में गलती की सूचना दी जाती है, तो एयरलाइंस उसी यात्री के नाम में सुधार के लिए कोई शुल्क नहीं ले सकती हैं।

जिन मामलों में टिकट ट्रैवल एजेंटों या ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से बुक किए जाते हैं, उनमें रिफंड जारी करने की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी, क्योंकि एजेंट उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं।

डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे मामलों में रिफंड की प्रक्रिया 14 कार्य दिवसों के भीतर पूरी हो जाए।

नई समयसीमा के अनुसार, क्रेडिट कार्ड से किए गए लेनदेन के लिए रिफंड सात दिनों के भीतर संसाधित किया जाना चाहिए, जबकि एयरलाइन कार्यालय में किए गए नकद भुगतान को उसी स्थान पर तुरंत वापस कर दिया जाना चाहिए।

नियामक ने एयरलाइंस के लिए यह भी अनिवार्य कर दिया है कि रद्द होने या न पहुंचने की स्थिति में सभी वैधानिक कर और यात्री-संबंधी शुल्क वापस किए जाएं, भले ही मूल किराया वापस न किया जा सके।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

राजस्थान में 7 मिनट में स्कूल के अंदर छात्रा की मौत, 4 माह पहले भाई की भी ऐसे ही गई जान

Nagaur News : राजस्थान के नागौर से आई रूह कंपा देने वाली खबर ने हर माता पिता को डरा कर रख दिया है। 9 साल की बच्ची की स्कूल में खेलते वक्त हार्ट अटैक से मौत हो गई। मासूम ऐसे गिरी की 7 मिनट के अंदर उसकी सांसें टूट गईं।

Continue reading on the app

  Sports

इन 47,816 कर्मचारियों को नहीं मिलेगी होली पर सैलरी, जानिए कारण?

एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फरवरी का वेतन और पेंशन समय से पहले जारी करने का आदेश दिया है। वही दूसरी तरफ चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर 31 जनवरी 2026 तक दर्ज ना करने पर 47,000 से ज्यादा कर्मचारियों का वेतन … Fri, 27 Feb 2026 10:46:46 GMT

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War: Taliban ने मारे 55 पाक सैनिक! | Pak Air Strike | Shehbaz Sharif | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:46:13+00:00

Rising Bharat Summit 2026 : भारत मंडपम पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया | PM Modi | News18 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:42:34+00:00

Viral Video: गाड़ी से निकले 22 लाख रुपये | N18S | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:40:01+00:00

America Iran War Live Update: बज गया युद्ध का सायरन! | Trump | Khamenei | US attack on Iran | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-27T05:40:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers