Vastu Tips: रात में कपड़ा धोना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम हैं, जिन्हें आजमाने से लोग खुशहाल जीवन जीते हैं। कपड़े धोने को लेकर भी वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। चलिए जानते हैं कि रात में कपड़े धोने चाहिए या नहीं। चलिए इस बारे में जानते हैं।
Mercedes Recall: मर्सडीज-बेंज ने जारी किया रिकॉल, AMG और CLE रेंज की गाड़ियों पर पड़ेगा असर
Mercedes Recall: दुनियाभर में लग्जरी कारों के लिए मशहूर जर्मन ऑटोमेकर मर्सडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने अपनी कुछ हाई-परफॉर्मेंस कारों के लिए रिकॉल जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की AMG और CLE रेंज की कुल 149 यूनिट्स में सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
किन मॉडल्स पर असर?
मर्सडीज-बेंज के रिकॉल में कंपनी के तीन प्रमुख मॉडल Mercedes C 63 AMG E Performance, Mercedes CLE Cabriolet और Mercedes CLE 53 AMG शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, CLE कैब्रियोलेट का निर्माण 2 सितंबर 2024 से 25 मार्च 2025 के बीच हुआ है। वहीं CLE 53 AMG का उत्पादन 12 दिसंबर 2024 से 18 मार्च 2025 और C63 AMG E Performance का निर्माण 23 अक्टूबर 2024 से 23 नवंबर 2024 के बीच किया गया था।
क्या है तकनीकी समस्या?
रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्सडीज-बेंज की प्रभावित कारों में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से जुड़े ‘इमरजेंसी स्टॉप असिस्ट’ (ESA) फीचर में खामी सामने आई है। सामान्य स्थिति में यदि ड्राइवर लंबे समय तक स्टीयरिंग व्हील से हाथ हटा लेता है, तो सिस्टम पहले चेतावनी देता है। चेतावनी के बावजूद प्रतिक्रिया न मिलने पर वाहन स्वतः धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से रुक जाता है। हालांकि कुछ गाड़ियों में यह फीचर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, जिससे संभावित सुरक्षा जोखिम उत्पन्न हो सकता है। इसी वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है।
ग्राहकों के लिए क्या निर्देश?
मर्सिडीज-बेंज प्रभावित ग्राहकों को ईमेल, फोन कॉल और मैसेज के जरिए सूचना दे रही है। जिन वाहनों पर यह रिकॉल लागू होता है, उन्हें नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर पर जांच के लिए लाने की सलाह दी गई है। जांच के दौरान यदि संबंधित पार्ट में खराबी पाई जाती है, तो उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदला जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह रिकॉल पूरी तरह एहतियाती कदम के रूप में उठाया गया है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi



















