Responsive Scrollable Menu

E20 पेट्रोल 1 अप्रैल से देशभर में अनिवार्य:अब 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग के साथ मिलेगा फ्यूल, विदेशी मुद्रा बचेगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल कंपनियों को 20% एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल ही सप्लाई करना होगा। हालांकि, देश के कई हिस्सों में E20 (20% इथेनॉल मिक्स) पेट्रोल की शुरुआत 2023 से ही हो चुकी है, लेकिन ये ऑप्शनल था। सरकार ने हाल ही में एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 2030 से घटाकर 2025-26 कर दिया था, जिसे अब पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है। 95 रिसर्च ऑक्टेन नंबर का ही E20 पेट्रोल बेच सकेंगे इस फ्यूल के लिए रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) कम से कम 95 तय किया गया है, ताकि इंजनों को सुरक्षित रखा जा सके। RON यानी फ्यूल की 'नॉकिंग' (इंजन के अंदर समय से पहले आग लगना) को रोकने की क्षमता को दिखाता है। RON यह बताता है कि पेट्रोल कितना 'मजबूत' या 'सहनशील' है। जिस पेट्रोल का RON नंबर जितना ज्यादा होगा, वह उतनी ही आसानी से इंजन के दबाव को झेलेगा और बिना किसी आवाज या झटके के सही समय पर जलेगा। इससे इंजन की लाइफ बढ़ती है और वह सुचारू रूप से चलता है। अभी तक भारत में बिकने वाला साधारण पेट्रोल का 91 RON होता है और सिर्फ 'प्रीमियम' पेट्रोल (जैसे XP95) ही 95 RON का मिलता है। इन इलाकों में मिल सकती है थोड़ी छूट पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि असाधारण परिस्थितियों में कुछ खास इलाकों के लिए सीमित समय के लिए इस नियम से छूट दी जा सकती है। हालांकि, मुख्य रूप से यह नियम पूरे देश के फ्यूल स्टेशनों पर लागू होगा। विदेशी मुद्रा की बचत और किसानों को फायदा सरकार के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना है। तेल मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, 2014-15 से अब तक पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की वजह से भारत ने ₹1.40 लाख करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा बचाई है। इसके अलावा, एथेनॉल का उत्पादन गन्ना, मक्का और अनाज से होता है, जिससे किसानों की आय में भी बढ़ेगी। क्या होता है एथेनॉल? एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में इको-फ्रैंडली फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस से होता है, लेकिन स्टार्च कॉन्टेनिंग मटेरियल्स जैसे मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से भी एथेनॉल तैयार किया जा सकता है। 1G एथेनॉल : फर्स्ट जनरेशन एथेनॉल गन्ने के रस, मीठे चुकंदर, सड़े आलू, मीठा ज्वार और मक्का से बनाया जाता है। 2G एथेनॉल : सेकंड जनरेशन एथेनॉल सेल्युलोज और लिग्नोसेल्यूलोसिक मटेरियल जैसे - चावल की भूसी, गेहूं की भूसी, कॉर्नकॉब (भुट्टा), बांस और वुडी बायोमास से बनाया जाता है। 3G बायोफ्यूल : थर्ड जनरेशन बायोफ्यूल को एलगी से बनाया जाएगा। अभी इस पर काम चल रहा है। अप्रैल-2023 से देश में बिक रहा E-20 पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से होने वाले एयर पॉल्यूशन को रोकने और फ्यूल के दाम कम करने के लिए दुनियाभर की सरकारें एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर काम कर रही हैं। भारत में भी एथेनॉल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इससे गाड़ियों का माइलेज भी बढ़ेगा। देश में 5% एथेनॉल से प्रयोग शुरू हुआ था जो अब 20% तक पहुंच चुका है। सरकार अप्रैल के महीने में नेशनल बायो फ्यूल पॉलिसी लागू कर E-20 (20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल) से E-80 (80% एथेनॉल + 20% पेट्रोल) पर जाने के लिए प्रोसेस शुरू कर चुकी है। इसके अलावा देश में अप्रैल से सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल कंप्लाइंट गाड़ियां ही बेची जा रही हैं। साथ ही पुरानी गाड़ियां एथेनॉल कंप्लाएंट व्हीकल में चेंज की जा सकेंगी। ​​​​​​एथेनॉल मिलाने से क्या फायदा है? पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से पेट्रोल के उपयोग से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। इसके इस्तेमाल से गाड़ियां 35% कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन करती है। सल्फर डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन का उत्सर्जन भी एथेनॉल कम करता है। एथेनॉल में मौजूद 35% ऑक्सीजन के चलते ये फ्यूल नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन को भी कम करता है। पुराने वाहनों के माइलेज में 3-7% तक की गिरावट संभव इंडस्ट्री विशेषज्ञों का कहना है कि 2023 से 2025 के बीच बने ज्यादातर वाहन E-20 ईंधन के हिसाब से ही डिजाइन किए गए हैं, इसलिए उनमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि, बहुत पुराने वाहनों में कुछ समस्याएं दिख सकती हैं:

Continue reading on the app

Mahabharat LIVE: Swami Avimukteshwaranand पर तगड़ा एक्शन! | POCSO | CM Yogi Vs Akhilesh | UP News

Mahabharat LIVE: Swami Avimukteshwaranand पर तगड़ा एक्शन! | POCSO | CM Yogi Vs Akhilesh | UP News | Latest News ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मठ में 'सीक्रेट कमरों' की बात सामने आई है. मठ में रही एक लेखिका ने ऐसा दावा किया है. लेखिका ने ये भी दावा किया कि मठ के कुछ कमरों में किसी को जाने की इजाजत नहीं है. इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मठ के अंदर विद्यालय भी चलता है. हम अगर शूट करने की इजाजत दे देंगे तो रेकी हो जाएगी और फिर सुरक्षा पर खतरा हो सकता है. बिना कैमरे के कोई भी आना चाहे देखना चाहे तो खुला है. हमारे मठ के किसी कमरे में कोई ताला नहीं लगता है. #mahabharatlegends #swamiavimukteshwaranand #fir #Avimukteshwaranand #POCSO #FIR #SwamiAvimukteshwaranand #Prayagraj #POCSOCourt #SexualExploitation #Shankaracharya #ChildAbuse #UttarPradesh #BreakingNews #Jyotirmath #MaghMela ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस फैली, 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, घरों से बाहर निकले लोग

शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान से निकली जहरीली गैस ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद … Thu, 26 Feb 2026 23:01:59 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: तालिबान की गोलीबारी से दहला पाकिस्तान ! #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:10:37+00:00

Iran America War: 3 बजते ही धुंआ-धुंआ होगा पूरा मिडिल-ईस्ट! | Khamenei | Trump | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:30:04+00:00

Gold Silver Price Crash Today:सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! आज का ताज़ा भाव | 26 Feb 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:38+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: पाकिस्तान का पानी रोकने की तैयारी ! #pakistannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers