Responsive Scrollable Menu

कस्बों में डॉक्टरों की खुशामद:60 लाख तक प्री बोनस, मुफ्त फ्लैट-कार दे रहे, आधी रात कार पंक्चर तो भी सेवक हाजिर; कनाडा में चिकित्सकों की कमी

कनाडा की पहचान जिस स्वास्थ्य व्यवस्था से थी, वही आज डॉक्टरों की भारी कमी की वजह से गंभीर संकट में है। देश की करीब 25% आबादी के पास अपना फैमिली डॉक्टर नहीं है। हालात ऐसे हैं कि छोटे शहर डॉक्टरों को नियुक्त करने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं। कस्बों और शहर में आईपीएल नीलामी की तरह डॉक्टरों पर बोली लगा रहे हैं। कहीं, डॉक्टरों को रिझाने के लिए मेयर खुद गाइड बन रहे हैं तो कहीं मुफ्त कार, तो कहीं कोई फ्लैट दे रहा है। अल्बर्टा प्रांत के स्टेटलर कस्बे की कहानी से इसे समझ सकते हैं। स्टेटलर और इसके आसपास के इलाके की आबादी करीब 12 हजार है। कोरोना के बाद कई डॉक्टर मानसिक थकावट के कारण जल्दी रिटायरमेंट ले रहे हैं। 2023 में यहां के 14 फैमिली डॉक्टरों में से 7 ने रिटायरमेंट या ट्रांसफर ले लिया। हालात इतने बिगड़े कि डॉक्टरों की कमी के कारण इमरजेंसी विभाग कुछ दिनों तक बंद रहने लगा। तब मेयर समेत अन्य नेताओं ने बैठक बुलाई। भर्ती टीम के प्रमुख डीन लोवेल बताते हैं, ‘वह संकट का समय था। हमने तय किया कि हम डॉक्टरों को सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि एक वीआईपी लाइफस्टाइल ऑफर करेंगे।’ स्टेटलर ने 7 नए डॉक्टर लाने के लिए करीब 2.5 करोड़ रु. खर्च किए। मेयर ने डॉक्टर के लिए गाइड बनना तय किया। डॉक्टरों के परिवार की हर जरूरत पूरी करने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है। चाहे रात 12 बजे कार का टायर पंक्चर हो जाए या बच्चों के लिए बेस्ट स्कूल और आइसक्रीम पार्लर खोजना हो। वो व्यक्ति तैयार मिलेगा। घाना से आई डॉ. एवुरा कंकम बताती हैं, ‘जब मैं कस्बे में गई, मेरे बच्चे परेशान हो रहे थे, लेकिन यहां के अपनेपन ने दिल जीत लिया।’ तथ्य - स्टेटलर में आए 7 नए डॉक्टरों में से 6 नाइजीरिया से स्टेटलर में आए 7 नए डॉक्टरों में से 6 नाइजीरिया से हैं। भर्ती टीम के प्रमुख डीन लोवेल कहते हैं, ‘नाइजीरिया जैसे देश डॉक्टर ट्रेंड करते हैं और हम उन्हें ले आते हैं।’ डॉक्टरों को लुभाने के तरीके, नकद बोनस - ओंटारियो के कई कस्बे 60 लाख रु. तक का नकद बोनस दे रहे हैं। वहीं, स्टेटलर हर डॉक्टर को 30 से 43 लाख रु. का नकद जॉइनिंग बोनस दिया गया। लग्जरी सुविधाएं - एक साल के लिए मुफ्त कार और गोल्फ क्लब की मेंबरशिप। ओंटारियो के मुख्यमंत्री डग फोर्ड ने तो डॉक्टरों को अपना फोन नंबर तक दे दिया है कि ‘बस एक कॉल करो और यहां आ जाओ।’

Continue reading on the app

खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह राठौड़ पर विवादास्पद बयान… कानपुर डीएम का फेक पोस्ट वायरल; जांच के आदेश

कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर एक फर्जी पोस्ट वायरल हुई है. द न्यूज इन नाम के पेज से साझा की गई इस पोस्ट में नेहा सिंह राठौर और खेसारी लाल यादव से जुड़ा विवादास्पद बयान लिखा गया है. डीएम ने इसे फेक बताते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस फैली, 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, घरों से बाहर निकले लोग

शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान से निकली जहरीली गैस ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद … Thu, 26 Feb 2026 23:01:59 GMT

  Videos
See all

Bihar News : महिला सुरक्षा पर क्या बोल गईं मैथिली ? #maithilithakur #biharpolitics #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T20:53:59+00:00

Maithili Thakur News : मैथिली ठाकुर ने पीएम मोदी पर क्या कहा ? #maithilithakur #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T20:49:46+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: पाकिस्तान का पानी रोकने की तैयारी ! #pakistannews #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:46+00:00

Gold Silver Price Crash Today:सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! आज का ताज़ा भाव | 26 Feb 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T21:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers